'तारीख पे तारीख' युग का होगा अंत', राज्यसभा में तीन आपराधिक विधेयक पारित होने पर बोले अमित शाह
Rajya Sabha Passes 3 Criminal Bills: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा ने गुरुवार को आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन आपराधिक विधेयक पारित किए। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पारित किए गए।
इन तीनों विधेयक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इसके पूर्ण कार्यान्वयन के बाद FIR दाखिल करने से लेकर फैसले तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके साथ ही गृह मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन से 'तारीख पे तारीख' युग का अंत हो जाएगा। पीड़ितों को तीन साल में न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीनों विधेयकों का मकसद सजा देने के लिए नहीं, बल्कि न्याय देने के लिए है।

Recommended Video
यह भी पढ़ें- 'अगर आपका दिल इटली का है, तो आप कभी नहीं...', अमित शाह ने परोक्ष रूप से गांधी परिवार पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications