'तारे गिन गिन' गाने पर शादी में महिला ने किया मस्त डांस, लोग बोले-'बस करो भाभी कुछ हो जाएगा'
चाहे बर्थ-डे हो या शादी या फिर कोई अन्य तरह का कार्यक्रम। बिना गाने और डांस के जैसे पार्टी अधूरी रहती है। वहीं, जब मनपसंद गाना बजता है तो लोगों को ऐसा सुरूर होता है कि वो सबकुछ भूलकर सिर्फ डांस करने लगते हैं और हर पल को इन्जॉय करने लगते हैं। अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं।

इन वीडियोज को लोगों की तरफ से खूब पसंद भी किया जाता है। कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों को कुछ न कुछ सीखने को भी मिलता है। वहीं, कई वीडियोज इतने मजाकिया होते हैं कि देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। ऐसा ही एक वीडियो जो कुछ दिनों पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
डांस करते वक्त देखने लायक है महिला का एक्सप्रेशन
वायरल वीडियो में एक महिला डीजे पंजाबी गायक सुखबीर के गाने 'तारे गिन गिन' पर डांस कर रही है। महिला गाने पर इतनी खुश होकर नाच रही है कि जैसे वह सबकुछ भूल गई है। इस दौरान महिला का एक्सप्रेशन देखने लायक है। इस वीडियो को लोगों की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं।
अब तक 6.8 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 6.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 13 हजार से ज्यादा लोग वीडियो पर कमेंट्स भी कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया बस करो भाभी कुछ हो जाएगा...। इसके अलावा भी यूजर्स कई तरह कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब इस तरह के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई डांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- MCU Latest News : भोपाल में पत्रकारिता की छात्रा से अश्लील हरकत, दो गुटों में मारपीट व वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications