मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है और मैं किसी की धमकी से डरती नहीं: तनुश्री दत्ता

दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री ने कहा कि मुझे अभी तक किसी भी तरह का नोटिस नाना पाटेकर की ओर से नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकी इसलिए दी जाती है ताकि मेरी तरह और लोग डर जाए और उनके साथ हुए गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सके। दत्ता ने कहा कि लेकिन इस तरह की धमकी से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।

धमकी से नहीं डरती

धमकी से नहीं डरती

तनुश्री ने कहा कि मेरी तरह किसी को भी इस तरह की धमकी से डरने की जरूरत नहीं हैं, इस तरह की धमकी इसलिए दी जाती है ताकि कोई भी गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठा सके। लोगों को बिना डरे अपनी आवाज उठानी चाहिए, पूरा देश उनका साथ देगा। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत हरकत की थी। तनुश्री के आरोप के बाद नाना पाटेकर ने कहा था कि वह तनुश्री दत्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन्हें लीगल नोटिस भेजेंगे।

आराम करने की बात कही

आराम करने की बात कही

गौरतलब है कि इससे पहले तनुश्री ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में लगातार रहने, इंटरव्यू और प्रेस कॉन्फ्रेंस के चलते उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में कुछ दिन वो मीडिया से दूर रहकर आराम करना चाहती हैं और अपने भीतर ताकत जुटाकर एक बार फिर लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहती हैं। लेकिन इन सब के बीच तनुश्री ने साफ किया है कि वह कानूनी नोटिस से नहीं डरती हैं, इस तरह की धमकी लोगों को अपनी आवाज नहीं उठाने के लिए दी जाती है।

10 साल पहले हुई बदसलूकी

10 साल पहले हुई बदसलूकी

आपको बता दें कि तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर ने करीब 10 साल पहले फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर उनके साथ बदसलूकी की और एक पार्टी के लोगों को भेज उन पर हमला कराया। तनुश्री का ये आरोप पुराना है लेकिन हाल ही में उनके इस बारे में जिक्र करने के बाद ये चर्चा में आ गया है। वहीं नाना पाटेकर की और से तनुश्री को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस बात का खुलासा नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने किया है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+