तो जीत के लिए नीतीश मुस्लिम तांत्रिक के पास गये थे
पटना( मुकुंद सिहं)। तो जीत के लिए नीतीश कुमार देवरिया के मुस्लिम तांत्रिक के पास गये थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ एक तांत्रिक का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई होने लगी थी कि ये कौन सा तांत्रिक है जिसके सामने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सिर झुकाना पड़ा।
वीडियो से चर्चा में आया यह तांत्रिक यूपी के देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के मोतीपुर भुआल गांव का रहने वाला है। चार साल पहले वह अपने गांव छोड़कर सीवान के मैरवा चला गया था।
तो जीत के लिए नीतीश मुस्लिम तांत्रिक के पास गये थे
तांत्रिक का नाम जमींदार है और वह मुस्लिम धर्म में नाई जाति से है। जबसे नीतीश कुमार के साथ वीडियो वायरल हुआ तब से वह गांव के लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुए हैं। आखिर कार ये खुलासा हो ही गया कि ये तांत्रिक कौन है?













Click it and Unblock the Notifications