Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamilnadu: दिनाकरन समर्थक 'अयोग्य' विधायक के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे

चेन्नई। आयकर विभाग ने गुरुवार को दिनाकरन खेमे के विधायक सेंथिल बालाजी के कुरुर स्थित घर पर छापा मारा है। सेंथिल के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे हैं। सेंथिल उन 18 विधायकों में हैं, जिन्हें तमिलनाडु के विधानसभा स्पीकर पी धनपाल ने अयोग्य करार दिया है। इस रेड में आयकर विभाग को क्या मिला है और विभाग की टीम ने क्या-क्या जब्त किया है। इसको लेकर अभी टीम ने नहीं बताया है। तमिलनाडु की राजनीति में चल रहे हाई-वोल्टेज ड्रामें में इस छापे के बाद हलचल तेज होने की बात कही जा रही है।

Dhinakaran vs palaniswami

बीते काफी समय से तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज है। एआईडीएमके के दिनाकरन और पलानीस्वामी गुट के बीच तकरार लगातार जारी है। जिस तरह से दिनाकरन को समर्थन दे रहे 18 विधायकों को तमिलनाडु के विधानसभा स्पीकर पी धनपाल ने अयोग्य करार दिया है, उसके बाद दिनाकरन गुट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन तमाम विधायकों ने स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है। विधायकों की इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इन तमाम विधायकों ने याचिका दायर करके जल्द से जल्द इसपर सुनवाई करने की मांग की थी। दिनाकरन ने स्पीकर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

आपको बता दें कि सोमवार को दिनकरन खेमे के 18 विधायकों को स्पीकर ने 1986 तमिलनाडु एसेंबली मेंम्बर्स पार्टी डिफेक्शन लॉ के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनमे एस एस थंगतमीसेल्वम, आर मुरुगन, एस मरिएप्पन, के कदिरकामू, जयंती पद्मनाभन, पी पलानीअप्पा, वी सेंथिल बालाजी, एस मुथैया, पी वेट्रीवेल, नजी पतिभन, एम कोडनापनी, टीए इलुमलाई, एम रेंगासामी, आर थंगदुरई, आर बालसुब्ह्रमणि, एसजी सुब्रमनियन, आर सुंदराज, उमा माहेश्वरी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+