तमिलनाडु सरकार का तूतीकोरिन स्टरलाइट कॉपर कारखाना बंद करने का आदेश
तमिलनाडु सरकार का तूतीकोरिन स्टारलाइट कारखाना बंद करने का आदेश
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने तूतीकोरिन में वेदांता ग्रुप के स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने का आदेश दिया है। ये आदेश बीते हफ्ते कारखाने को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग में 13 मौतों के बाद आया है। इसको लेकर गवर्नर ने आदेश कर दिए हैं, जिसकी कॉपी प्लांट के गेट पर चस्पा कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में सैकड़ों लोग घायल हुए थे। प्लांट को बंद करने की मांग कई संगठन कर रहे हैं। इस कारखाने से हो रहे प्रदर्शन से आसपास के लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जिसके विरोध में लोग लंबे समय से सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।

सोमवार सुबह तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम ने अस्पताल में जाकर तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में घायल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तूतीकोरिन का स्टारलाइट कॉपर कारखाना बंद होना चाहिए। पनीरसेल्वम ने कहा कि सरकार सख्त कदम उठाए और प्लांट को बंद करे।
बीते हफ्ते तूतीकोरिन में सैकड़ों लोग यहां वेदांता ग्रुप की स्टरलाइट कॉपर फैक्ट्री को बंद करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस कारखाने से हो रहे प्रदूषण ये यहां लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हो गए थे। इस हिंसा के बाद से पूरे इलाके में तनाव है।












Click it and Unblock the Notifications