Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु पर मंडराया साइक्लोन 'मिचौंग' का खतरा, जारी है Orange Alert
Tamil Nadu Cyclone: तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है, एक तो पूर्वोत्तर मानसून और उसके बाद साइक्लोनिक प्रेशर का असर, जिसके चलते इस वक्त तमिलनाडु में बरसात ने आतंक फैलाया हुआ है। बीती रात भी यहां के कई जिलों में भारी बारिश हुई है जिसके चलते कई जिलों की सड़के जलमग्न हो गई हैं।

भारी बरसात के चलते चेन्नई , चेंगलपट्टू , कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के सभी स्कूलों और कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का खतरा
दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बन गया है जिसके चलते यहां पर भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि यह नॉर्थ-वेस्ट दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
तमिलानाडु के साथ-साथ ओडिशा में भी होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस तूफान का नाम 'मिचौंग' है, जो कि तमिलानाडु के साथ-साथ ओडिशा को भी परेशान करेगा क्योंकि यहां पर भारी बारिश होगी।
चार दिसंबर तक रहेगा मौसम खराब
स्टालिन सरकार ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, विल्लूपुरम, कुड्डालोर, मैयीलाडुथरई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तूतुकुड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बारिश का असर यहां पर चार दिसंबर तक रहेगा।
12 एनडीआरएफ टीमें अलग-अलग जिलों में तैनात
तूफान के मद्दे नजर 400 सदस्यों वाली 12 एनडीआरएफ टीमें अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। इस बारिश का असर आस-पास के राज्यों पर भी पड़ेगा। इसलिए तमिलनाडु के साथ-साथ आज पुडुचेरी, कराइकल, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में आज बरसात हो सकती है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है।
लोकल ट्रेनें भी चल रही हैं देरी से
बारिश के चलते लोकल ट्रेनें भी 20 से 30 मिनट की देरी पर चल रहीं हैं, फिलहाल प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें और जब भी निकलें तो मौसम का अपडेट लेकर ही निकले।












Click it and Unblock the Notifications