सनातन धर्म की डेंगू-मलेरिया से तुलना करने वाले उदयनिधि स्टालिन और उनकी पत्नी कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Udhayanidhi stalin net worth: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। सीएम सटालिन के बेटे उदयनिधि जो तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री भी हैं,उनके बयान के कारण जमकर बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं बयान पर बवाल मचने पर उदयनिधि ने कहा कि मैं इसे बार-बार दोहराऊंगा। आइए जानते हैं सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने वाले उदयनिधि और उनकी पत्नी कृतिका के बारे में और जानते हैं कि वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

उदयनिधि का विवादित बयान
उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, डेंगू वायरस से होने वाले बुखार और मच्छर से की थी। उन्होंने कहा था "ऐसी चीजों का केवर विरोध नहीं उसे नष्ट कर देना चाहिए, सनातन धर्म भी ऐसा है जिसका विरोध नहीं बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।"
एक्टर के तौर पर की थी करियर की शुरूआत
उदयनिधि तमिलनाडु के चेपॉक-थिरूवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं वो राजनीति में आने से पहले फिल्मों में भी अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। उदयनिधि तमिल फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं। 2009 में प्रोड्यूसर और बाद में बतौर एक्टर भी काम किया। कॉमर्स ग्रेजुएट उदयनिधि डीएमके पार्टी के यूथ विंग सेकेट्री भी हैं। 22 क्रिमिनल केस के आरोपी भी हैं हालांकि उनके हलफनामें के अनुसार उन्हें किसी केस में जेल नहीं हुई है।
उदयनिधि की कुल संपत्ति
चुनावी हलफनामें के अनुसार डीएमके पार्टी के नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के पास 2019-20 में 4.49 लाख रुपये इनकम थी और 33 करोड़ की कुल संपत्ति के वो मालिक हैं। उदयनिधि के पास 21, 13, 00, 650 रुपये की चल संपत्ति है।
उदयनिधि के पास है रेंज रोवर
उदयनिधि स्टालिन के पास एक से एक बड़ी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। इनके पास 1.78 करोड़ की रेंज रोवर कार है। रेंज रोवर के अलावा अन्य कई महंगी लग्जरी कारें भी हैं।
उदयनिधि की पत्नी कृतिका की कुल संपत्ति
उदयनिधि की पत्नी कृतिका भी करोड़पति हैं उनके पास 1.15 करोड़ की कुल संपत्ति है और चल संपत्ति की बात करें तो कृतिका के पास 1,15,33,222 रुपये की संपत्ति है। 2019-20 में उनकी आय 17.4 लाख रुपये थी
उदयनिधि के बच्चे भी हैं लखपति
वहीं उदयनिधि के बच्चों की संपत्ति की बात करें तो इतनी कम उम्र में उनके बच्चे भी लखपति हैं। बेटे के पास 23,09,511 रुपये हैं वहीं बेटी के पास कुल 1, 85 ,997 रुपये की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications