Tamil Nadu Spurious Liquor: 12 लोगों की मौत से हड़कंप, तमिलनाडु पुुलिस जांच में जुटी, अफसरों पर गिरी गाज
Tamil Nadu Spurious Liquor मामले में 12 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। तमिलनाडु पुुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने दो जिलों से जुड़े इस मामले में कई अफसरों पर कार्रवाई की है।

तमिलनाडु में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब मामले में अधिकारियों ने कहा, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में नकली शराब के सेवन से तीन महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
रविवार को विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले 8 लोगों की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथागम में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई और रविवार को एक दंपति की मौत हो गई।
सभी मौतें अवैध शराब के सेवन के कारण हुईं। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में, दो दर्जन से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर) एन कन्नन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी 12मृतकों ने संभवतः इथेनॉल-मेथनॉल पदार्थों के साथ जहरीली शराब का सेवन किया था। आईजी कन्नन ने कहा कि तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।
बकौल आईजी कन्नन, अभी तक पुलिस को दोनों घटनाओं के बीच संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
दो जहरीली शराब की घटनाओं पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मरक्कनम के पास विल्लुपुरम जिले के एक्कियारकुप्पम गांव में उल्टी, आंखों में जलन, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के साथ 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूचना पर, पुलिस टीम गांव पहुंची चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। दो लोग गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में हैं। 33 लोगों पर इलाज का अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।
आईजी ने कहा, अमरन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से नकली शराब भी जब्त की गई है। इसमें मेथनॉल की उपस्थिति का पता लगाने के लिए इसे प्रयोगशाला में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआत में ऐसा लगा कि यह पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के प्रयास का मामला हो सकता है, लेकिन उनके लक्षण देखने के बाद हमें संदेह हुआ कि यह एक नकली शराब की घटना है।"
"इसके बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया। बाद में इसी तरह के लक्षण वाले दो और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुल चार लोगों की मौत हो गई। एक आरोपी अम्मावसई को भी गिरफ्तार किया गया है।"
पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओं में, कुछ आरोपी फरार हैं और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।"
आईजी कन्नन ने कहा, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई है।
आईजी ने कहा, "विल्लुपुरम मरक्कनम में, 2 इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह, चेंगलपट्टू घटना के सिलसिले में एक इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications