VIDEO: दरवाजे और स्टेशन के बीच में फंसा शख्स, आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से यूं निकाला बाहर

एक आरपीएफ जवान की बहादुरी ने यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। तमिलनाडु के एग्मोर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे से घिसटता चला जा रहा था। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान ने जैसे ही युवक को ट्रेन में फंसा देखा, वो तुरंत उसे बचाने दौड़ा।

चेन्नई। एक आरपीएफ जवान की बहादुरी ने यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। तमिलनाडु के एग्मोर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन के दरवाजे से घिसटता चला जा रहा था। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान ने जैसे ही युवक को ट्रेन में फंसा देखा, वो तुरंत उसे बचाने दौड़ा। आरपीएफ जवान की इस घटना का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral

तमिलनाडु के एग्मोर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से एक व्यक्ति की जान बच गई। स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था, जब वो गिरकर दरवाजे और स्टेशन के बीच फंस गया। युवक ट्रेन के साथ घिसटता चला जा रहा था। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान ने जैसे ही युवक को ट्रेन में फंसा देखा, वो तुरंत उसे बचाने पहुंचा।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सुविधा, मार्च से इन ट्रेनों का किराया होगा कम

वायरल वीडियो में जवान युवक को तेजी से ट्रेन से स्टेशन की तरफ खींचता दिख रहा है। युवक को इसके बाद स्टेशन पर लिटाया गया। घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है। एएनआई के मुताबिक युवक को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: #DeepVeerWedding: एक किस से शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की कहानी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+