#DeepVeerWedding: एक किस से शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की कहानी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड के 'बाजीराव' और 'मस्तानी' आज एक-दूसरे के हो जाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में आज और कल शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में जहां केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे, वहीं मुंबई-बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है।

Deepika-Ranveer

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'बाजीराव' और 'मस्तानी' आज एक-दूसरे के हो जाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में आज और कल शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में जहां केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे, वहीं मुंबई-बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। प्लेबैक सिंग हर्षदीप कौर इस शादी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। दीपिका-रणवीर की शादी के मौके पर पढ़िए उनकी लव-स्टोरी-

डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी करते रहे थे किस

डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी करते रहे थे किस

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' की शूटिंग के समय से ही दीपिका और रणवीर की डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई थीं, लेकिन इन खबरों पर पुष्टि 'अंग लगा दे' गाने के शूट के समय हुई। हफिंग्टन पोस्ट की खबर के मुताबिक इस गाने के अंत में दीपिका-रणवीर को किस करना था। गाने की शूटिंग के अंत में जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कट बोला तो दोनों तब भी किस करते रहे। सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स दोनों को इस हालत में देखकर हैरान थे। बस इसी सीन के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें कंफर्म हो गईं।

हर फिल्म के साथ मजबूत होती गई लव-स्टोरी

हर फिल्म के साथ मजबूत होती गई लव-स्टोरी

इसके बाद 'राम-लीला' फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर ने मीडिया में ऐलान कर दिया कि वो प्यार में हैं। हालांकि उन्हें किससे प्यार है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था लेकिन पब्लिक को तो सब पहले से ही मालूम था। रणवीर ने कहा था कि वो इस लड़की से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले वो अपना करियर बनाना चाहते हैं। 'राम-लीला' के बाद दीपिका-रणवीर ने साथ में 'बाजीराव-मस्तानी', 'फाइंडिंग फैनी' और 'पद्मावत' फिल्म में साथ काम किया है।

बिजी शेड्यूल के बीच भी एक-दूसरे को देते हैं पूरा समय

बिजी शेड्यूल के बीच भी एक-दूसरे को देते हैं पूरा समय

हर फिल्म के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया। रणवीर और दीपिका ने कभी मीडिया में अपने रिश्ते को नहीं छिपाया, हालांकि उन्होंने खुलकर कभी इसे स्वीकारा भी नहीं। दोनों को देश-विदेश में कई बार साथ में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर दोनों का पीडीए तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है। दीपिका और रणवीर फिल्मों की शूटिंग में कितने भी व्यस्त रहें, लेकिन एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए वो हमेशा वक्त निकाल ही लेते हैं।

डेटिंग के छह साल बाद करने जा रहे हैं शादी

डेटिंग के छह साल बाद करने जा रहे हैं शादी

इस रिश्ते से पहले दीपिका और रणवीर का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा। दीपिका और रणबीर कपूर के अफेयर ने जितनी सुर्खियां बटोरीं थीं, उतनी ही चर्चा उनके ब्रेकअप की हुई थी। उनका नाम निहार पांड्या से लेकर सिद्धार्थ माल्या और युवराज सिंह तक के साथ जोड़ा गया। वहीं रणवीर का नाम भी उनकी पहली को-स्टार अनुष्का शर्मा और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा जा चुका है। मगर पिछले छह सालों में इनका नाम हमेशा साथ लिया जाता है। दीपिका-रणवीर के रिलेशनशिप में कभी किसी परेशानी की भी खबरें नहीं आई। आज डेटिंग के छह सालों बाद ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+