Tamil Nadu: कांचीपुरम के गंगई अम्मन मंदिर के पास धमाका, एक शख्स की मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम से एक बड़ी खबर है, यहां के गंगई अम्मन मंदिर के पास धमाका हुआ है, इस धमाके में एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है, जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मंदिर के पास पांच संदिग्ध लोग घूम रहे थे, इनमें से एक के पास बॉक्स था, जब उन्होंने इस बॉक्स को खोलने की कोशिश की, तो बॉक्स में धमाका हो गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस धमाके हाई अलर्ट से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, मौके से सैंपल लिए जा रहे हैं।
तमिलनाडु में है हाई अलर्ट
आपको बता दें कि तमिलनाडु में हाई अलर्ट है, खबर है कि यहां लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी घुसे हैं, सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सभी आतंकी श्रीलंका के रास्ते तमिलनाडु के कोयंबटूर में घुसे हैं, इन आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागरिक और 5 श्रीलंकाई तमिल हैं, इस अलर्ट के बाद चेन्नई समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
