Tamil Nadu: फांसी के फंदे पर लटका मिला IIT मद्रास का स्टूडेंट, साल में तीसरा केस

आईआईटी मद्रास से पीएचडी कर रहे पश्चिम बंगाल के एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। सुसाइड करने से पहले छात्र ने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर एक मैसेज लिखा था, जिस देखकर उसके दोस्त घबरा गए और भागकर उसके कमरे पर पहुंचे।

Tamil Nadu News

Tamil Nadu: देशी की अग्रणी शिक्षण संस्थान आईआईटी मद्रास से पीएचडी कर रहे पश्चिम बंगाल के एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सुसाइड करने से पहले छात्र ने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर एक मैसेज लिखा था, जिस देखकर उसके दोस्त घबरा गए और भागकर उसके कमरे पर पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

पुलिस छात्र द्वारा लिखे गए मैसेज की जांच में जुटी है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मृतक छात्र सचिन कुमार जैन पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और आईआईटी मद्रास से पीएचडी कर रहा था। बता दें कि इस साल आईआईटी मद्रास से आत्महत्या की यह तीसरी घटना है और 2018 के बाद से 11 वां मामला है। तमिलनाडु पुलिस के एक बयान के मुताबिक, छात्र सचिन कुमार ने 31 मार्च को व्हाट्सएप स्टेटस पर 'आईएम सॉरी नॉट गुड एनफ' पोस्ट किया।

जब ये मैसेज सचिन के दोस्तों ने देखा तो वे घरबा गए और तुरंत उसके पास पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस की मानें तो सचिन डाइनिंग हॉल में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने तुरंत सचिन को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पातल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आईआईटी मद्रास ने एक बयान जारी कर छात्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Tamil Nadu: दूध की कीमतों में बढ़ोतरी न होने से डेयरी किसानों ने यूं जताया विरोध | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+