Tamil Nadu News: चेन्नई में पेट्रोल पंप की छत भरभराकर ढही, हादसे में एक की मौत, 6 घायल

तमिलनाडु में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम भी कई जगहों जैसे चेन्नई सेंट्रल, एग्मोर, कोडंबक्कम, सैदापेट, पल्लावरम पर भारी बारिश हुई। ऐसे में चेन्नई के सैतापेट्टई में ईस्ट जोन्स रोड स्थित पेट्रोल पंप के टैंक की छत अचानक ढह गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, चेन्नई पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कंधसामी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

petrol pump roof collapsed

आसरा लेने पहुंचे, गिर गई छत
बारिश में भीगने से बचने के लिए पेट्रोल पंप में एक तरफ लोग खड़े हो गए। तभी पेट्रोल टैंक की छत अचानक ढह गई। इस हादसे में कुछ लोग छत के नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग छत के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचा। पेट्रोल टैंक की छत गिरने से 6 लोग घायल हो गए। इसमें पेट्रोल स्टेशन कर्मचारी कंडासामी (उम्र 50) की मौत हो गई। इसके बाद सभी घायलो को इलाज के लिए चेन्नई के रायपेट्टा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
चेन्नई मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुवई में 5 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। चेन्नई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा। चेन्नई मौसम विभाग द्वारा आज जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है कि शहर के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+