शादी करने से किया इनकार तो आरोपी ने क्लासरूम में ही कर दी शिक्षिका की हत्या
चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई से लगभग 200 किमी दूर कुड्डालोर जिले के एक निजी स्कूल में एक 23 वर्षीय महिला टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वे गायत्री मैट्रिकुलेशन स्कूल में कक्षा 5 के छात्रों को मैथ्स पढाने वाली एस राम्या अपनी कक्षा में अकेली थी तभी संदिग्ध राजशेखर ने उन्हें निशाना बनाया और मौके पर ही हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिक्षिक बाकी अध्यपाकों और छात्रों से पहले ही स्कूल पहुंच जाती थी क्योंकि उनका घर पास में ही है। इसलिए आरोपी ने स्कूल में ही उन पर हमला करने का प्लान बनाया क्योंकि उस दौरान ज्यादा लोग नहीं रहते हैं। पुलिस को शक है कि हमले के पीछे शादी के प्रस्ताव को ठुकराने की वजह हो सकती है। वहीं जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी संदिग्ध राजशेखर कॉलेज के दिनों से शिक्षक को जानता था। छह महीने पहले उसने शिक्षाक से शादी करने की ईच्छा भी जताई थी। लेकिन टीचर के घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने यह भी कहा है कि राजशेखर ने अपनी बहन को मैसेज भी किया था कि वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन उसने शिक्षिका को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने टीचर के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला टीचर की स्कूल में हत्या के बाद से आसपास के इलाके में डर जैसा माहौल बना हुआ है। स्कूल के छात्र भी सहमे हुए हैं क्योंकि आरोपी ने स्कूल के क्लासरूम में ही इस घटना को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें- बेटी के जन्म पर अनूठा जश्न, अस्पताल से लेकर घर तक पूरा मोहल्ला जमकर नाचा, आतिशबाजी भी की












Click it and Unblock the Notifications