Madurai Train Fire: रेलवे और यूपी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे। ये हादसा तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घटना को लेकर अब भारतीय रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
रेलवे के मुताबिक शवों की पहचान की जा रही है। अगर किसी को इस हादसे के बारे में जानकारी लेनी है, तो वो 9360552608, 8015681915 पर फोन कर सकते हैं। वहीं घायलों को मदुरै के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

वहीं कोच में सवार लोगों ने लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। ऐसे में घायलों और मृतकों में यूपी के लोग हैं। जिस वजह से यूपी सरकार भी सक्रिय है। उसने मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया।
सीएम योगी ने जताया दुख
घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि तमिलनाडु के मदुरै में दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।
रेलवे ने भी किया मुआवजे का ऐलान
वहीं दूसरी ओर रेलवे ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही। इस घटना में रेलवे की ओर से मृतकों के परिजन के लिए 10 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
रेलवे के मुताबिक टूरिस्ट कोच में मौजूद लोग चुपके से सिलेंडर लेकर घुस गए थे। वो ट्रेन के अंदर चाय-नाश्ता बना रहे थे, तभी उसमें आग लग गई। राहत की बात ये रही कि घटना के बाद आग ट्रेन के अन्य कोच तक नहीं पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications