कॉलेज स्टूडेंट के साथ दोस्त के सामने सामूहिक बलात्कार, मर्डर की धमकी

कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले लोगों ने मर्डर की धमकी भी दी है। मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम का है।

tamil nadu

तमिलनाडु के कांचीपुरम में अपने दोस्त से बात कर रही कॉलेज स्टूडेंट के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता बेंगलुरु-पुडुचेरी राजमार्ग के पास एक कॉलेज की छात्रा है। छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों ने बात नहीं मानने पर युवती को जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी।

कॉलेज स्टूडेंट के साथ रेप पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता और उसका पुरुष मित्र गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक निजी स्कूल की संपत्ति के पास बात कर रहे थे। इसी समय पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। इसके बाद छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

Recommended Video

    MP के Rewa में नाबालिग से दुषकर्म, 3 आरोपियों के घर चलाया Bulldozer, देखिए | वनइंडिया हिंदी | *News

    धमकाने पहुंचे लोगों ने बात नहीं मानने पर छात्रा को जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी। जैसे-तैसे मौका पाकर पीड़िता और उसका दोस्त लोगों के चंगुल से बचकर भाग निकले। दोनों अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे। उन्होंने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया।

    छात्रा ने पुलिस को बताया था कि अंधेरे के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई। हालांकि, एक आरोपी ने अपने साथी को विमल कहकर पुकारा, ऐसा उनसे सुना था।

    tamil nadu

    शिकायत के बाद पुलिस ने विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला। भागने की कोशिश करने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विमल की निशानदेही पर तमिलनाडु पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी ढूंढ निकाला। आरोपियों की पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में हुई है। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+