Coimbatore blast case: राज्यपाल आरएन रवि ने मामले को NIA को सौंपने में देरी पर जताई गंभीर चिंता
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कोयंबटूर विस्फोट मामले में गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले की जांच को एनआईए को सौंपने में 4 दिनों की देरी पर चिंता जताई है।
Coimbatore blast case: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कोयंबटूर विस्फोट मामले में गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले की जांच को एनआईए को सौंपने में 4 दिनों की देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि एक हाई-प्रोफाइल आतंकी साजिश में महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट किया जा रहा है। राजभवन से जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस मामले को एनआईए को सौंपने में काफी देरी हो गई।

वहीं, बताया जा रहा है कि एनआईए कल यानी शनिवार को मामले की जांच अपने अधीन में ले लेगी। शनिवार को एनआईए को जांच ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद एनआईए की जांच शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद के महासचिव स्थानुमलयन कल विस्फोट स्थल का दौरा कर सकते हैं। इसके बाद मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं।
भाजपा हड़ताल को तैयार
23 अक्टूबर को उक्कदम में हुए कार सिलेंडर विस्फोट के विरोध में भाजपा 31 अक्टूबर को सुबह से शाम तक हड़ताल करने के लिए तैयार है। कोयंबटूर कलेक्ट्रेट और कमिश्नरेट शांति बनाए रखने के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के साथ चर्चा कर रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑल जमात पॉलिटिकल पार्टी एंड इस्लामिक मूवमेंट ने आज कोयंबटूर के आयुक्त से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और भाजपा द्वारा नियोजित हड़ताल के लिए उचित सुरक्षा प्रदान करने को कहा।
अमित शाह को लिखी चिट्ठी
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को कोएंबटूर में हुए एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट को लेकर पत्र लिखा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि इस घटना को सुसाइड अटैक यानि आत्मघाती हमला माना जाए। तमिलनाडु भाजपा के मुखिया अन्नामलाई ने कहा कि 21 अक्टूबर को जमेशा मुबिन ने व्हाट्सएप पर इसी तरह का एक स्टेटस डाला था, जोकि आईएसआईएस से मिलता-जुलता था।
यह भी पढ़ें- कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच के लिए NIA ने दर्ज की FIR : सूत्र












Click it and Unblock the Notifications