रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' की जबरदस्त तैयारी, सरकार ने रखा 4 दिन का स्पेशल शो

नई दिल्ली। सुरस्टार रजनीकांत को उनके फैंस भगवान से कम नहीं मानते, यहां तक कि उनकी फिल्म रिलीज के दिन छुट्टी तक का ऐलान कर दिया जाता है। अब रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' आ रही है जिसको लेकर फैंस और तमिलनाडु सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। 'दरबार' को हिट कराने के लिए रजनीकांत के फैंस अनोखे करतब कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने भी फिल्म के लिए 4 दिनों का विशेष शो रखने की अनुमति दे दी है।

फैंस ने रनजीकांत के लिए फर्श पर खाया खाना

फैंस ने रनजीकांत के लिए फर्श पर खाया खाना

रजनीकांत की दरबार को लेकर भी फैंस में गजब की दिवानगी देखने को मिल रही है। सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित है। फिल्म को हिट करान के लिए रजनीकांत के फैंस ने बिना थाली या प्लेट के फर्श पर खाना खाया, इस प्रथा को स्थानीय भाषा में 'मान सोरू' कहा जाता है। एक फैन ने बताया कि रजनीकांत की फिल्म को हिट कराने के लिए उन सभी ने 15 दिनों तक उपवार रखा और फिर मान सोरू किया।

सरकार ने रखा 4 दिनों का विशेष शो

मान्यता के अनुसार ऐसा करने से मन की इच्छा पूरी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म दरबार को लेकर राज्य सरकार भी काफी तैयारियां कर रही है। तमिलनाडु सरकार ने रजनीकांत-स्टारर 'दरबार' को पूरे राज्य में 4 दिनों के लिए विशेष शो के लिए अनुमति दी है। फिल्म के लिए 9,10,13 और 14 जनवरी को 4 दिनों के लिए प्रति दिन एक अतिरिक्त शो होगा। बता दें कि रजनीकांत कि पिछली फिल्म के लिए सरकार ने एक दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया था।

ट्रेलर ने मचाया तहलका

रजनीकांत के स्टारडम का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्म आने से पहले ही दरबार के ट्रेलर ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। बता दें कि फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं जिसे देख उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। रजनीकांत के एक फैन ऐसे भी हैं जो उनकी फिल्म रिलीज होने के बाद एक हजार गरीब लोगों को फ्री में रजनीकांत की फिल्म दिखाते हैं इस अनोखी आदत के चलते उनके उपर लाखों रुपये का कर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली के BJP सांसद ने कहा- फिल्म 'छपाक' का करें बायकॉट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+