तमिलनाडु सरकार ने बदला रुपये का सिंबल, BJP उदय का नाम घसीटते हुए बोलीं- स्टालिन के लिए शर्मिंदगी की बात
Rupee symbol Row: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अगुआई में, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने बजट सिंबल में देवनागरी रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर से बदलकर एक विवादास्पद बहस छेड़ दी है। इस फैसले को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत केंद्र के तीन-भाषा फॉर्मूले को सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
याद रहे राज्य सरकार तमिलनाडु में हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए तीन भाषा फॅार्मूले का लगातार विरोध कर रही है और दावा कर रही है NEP "भगवा नीति" है जिसका उद्देश्य राष्ट्र को नहीं बल्कि हिंदी को बढ़ावा देना और विकसित करना है। वहीं इस खींचतान के बीच अब रुपये का सिंबल बदलकर स्टालिन ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगबबूला हो गई है और कई नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इतना ही नहीं रुपये का सिंबल के डिजाइन उदय कुमार जो तमिलनाडु के हैं उनका नाम घसीटते हुए सीएम स्टालिन पर जमकर हमला बोला है।
वित्त मंत्री ने किया ये सवाल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय अंधराष्ट्रवाद का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा ये खतरनाक है जो अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा दे सकता है उन्होंने सवाल किया कि 2010 में जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में आधिकारिक तौर पर रुपये के प्रतीक को अपनाया गया था, तब डीएमके ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई थी, जिसमें डीएमके भी शामिल थी। सीतारमण ने कहा ये विडंबना है कि रुपये के प्रतीक को तमिल मूल निवासी और डीएमके के पूर्व विधायक के बेटे टी.डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था, जिससे डीएमके द्वारा अपने ही एक सदस्य द्वारा बनाए गए प्रतीक को अस्वीकार करने पर सवाल उठता है।
रिजिजू ने डीएमके पर लगाया ये आरोप
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने डीएमके पर विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल होने और कांग्रेस पर ऐसे कदमों का समर्थन करके स्थिति को और खराब करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने इस बात पर जोर दिया कि रुपये के प्रतीक के डिजाइनर उदय कुमार धर्मलिंगम एक तमिल हैं, जिससे डीएमके की हरकतें और भी विरोधाभासी हो जाती हैं। उन्होंने तमिल संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की भी प्रशंसा की और कहा कि किसी पर कोई भाषा थोपी नहीं जा रही है।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी इस फैसले की आलोचना की। अन्नामलाई ने तमिलनाडु सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर हंसी का पात्र बन गई है और उन पर अधिक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया।
वहीं मालवीय ने इस स्थिति की विडंबना बताया उन्होंने कहा रुपये के इस प्रतीक को तब अपनाया गया था जब तमिलनाडु में डीएमके सत्ता में थी, और एक अन्य तमिल और डीएमके सहयोगी पी. चिदंबरम ने डिजाइन के लिए उदय कुमार को सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications