तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कूदे ओवैसी, शशिकला के भतीजे दिनाकरण की AMMK के साथ किया गठबंधन

तमिलनाडु चुनाव: शशिकला के भतीजे दिनाकरण की AMMK और ओवैसी की AIMIM में गठबंधन

चेन्नई। तमिलनाडु में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम और टीटीवी दिनाकरण की एमएमके में गठबंधन हो गया है। सोमवार को इसका ऐलान किया गया है। गठबंधन में एआईएमआईएम को तीन सीटें दी गई हैं। शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण की एएमएमके के समर्थन से एआईएमआईएम वाणियमबडी, कृष्णगिरि और संकरपुरम विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Tamil Nadu assembly Elections 2021 Asaduddin Owaisi AIMIM seals alliance with TTV Dhinakaran AMMK

टीटीवी दिनाकरन पूर्व सीएम जयललिता की करीबी रहीं शशिकला के भतीजे हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। वो तमिलनाडु के काफी चर्चित राजनीतिक चेहरे रहे हैं और एक समय एआईएडीएमके के बड़े नेता थे। जयललिता की मौत के बाद वो अन्नाद्रमुक से अलग हो गए और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) नाम से अपना अलग दल बना लिया। जयललिता की मौत के बाद खाली हुई राधा कृष्णन नगर सीट पर हुए उपचुनाव में दिनाकरन ने सत्ताधारी एआईएडीएमके के उम्मीदवार को हराकर दम दिखाया था। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की बात की जाए तो ये पार्टी मुख्य तौर पर मुस्लिम वोटों पर निर्भर करती है। ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं और लंबे समय तक उनका प्रभाव हैदराबाद और आसपास ही माना जाता था। हालांकि बीते कुछ समय में ओवैसी और उनकी पार्टी ने कई राज्यों में अपना प्रभाव दिखाया है। अब तमिलनाडु में भी ओवैसी पहुंचे हैं।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं। सभी सीजों पर एक ही चरण में छह अप्रैल को वोट पड़ेंगे। इस समय तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार है। एआईएडीएमके के पास 136 विधायक हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) मुख्य विपक्षी दल है, जिसके पास 89 सीटें हैं। राज्य में कांग्रेस के पास सात और इंडियन मुस्लिम लीग के पांच विधायक हैं।

राहुल गांधी को याद आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+