जयललिता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पातल में भर्ती, हालत बेहद नाजुक
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा करने के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। अपोलो अस्पताल की ओर से कहा गया है कि शाम तकरीबन 4:30 में अम्मा को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।

अम्मा के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। डॉक्टर्स लगातार उनकी तबियत पर नजर बनाएं हुए हैं। अपोलो अस्पताल ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। अम्मा की तबियत के बारे में सूचना पाते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर अस्पताल से वापस चले गए। वो 10 मिनट तक अपोलो अस्पताल में रहे और फिर जयललिता का हाल जानने के बाद वापस चले गए। उन्होंने मीडिया से कोई भी बातचीत नहीं की। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि राजभवन जाने के बाद वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में बता सकते हैं।


राज्यपाल चेन्नई के लिए रवाना
अस्पताल के बाहर अम्मा के समर्थक रोते हुए पहुंच गए हैं। वहीं जयललिता को दिल के दौरे की खबर का पता चलते ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के राज्यपाल से बात की और उनकी तबियत के बारे में पूछा। सीएम जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव फौरन मुंबई से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।आपको बता दें कि 22 सिंतबर से अम्मा अस्पताल में भर्ती हैं।

चेन्नई में हाई अलर्ट
रात 9:15 में अपोलो अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पार्टी के नेता और मंत्री अस्पताल पहुंच चुके हैं। अपोलो अस्पताल में एआईडीएके नेता और मंत्री मौजूद है। सभी पुलिस स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है।
अम्मा की तबियत की सूचना पाते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई है, जिसके बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अस्पताल के बाहर स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मंत्रियों के साथ-साथ तमाम पार्टी नेता और बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं। स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है।

PM मोदी ने की राज्यपाल से बात
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल सी विद्य़ासाग से फोन पर बात की और अम्मा की तबियत के बारे में जानकारी ली। वहीं तमिलनाडु के मंत्रियों ने अपोलो अस्पताल में ही बैठक की। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी ट्विट कर अम्मा के ठीक होने के लिए प्रार्थना की।
चेन्नई पहुंचें एम्स के डॉक्टर्स
जयललिता की बिगड़ी तबियत के बाद एम्स से डॉक्टरों की एक टीम दिल्ली से चेन्नई पहुंच चुकी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल के चेयरमैन से बात की और उनसे जयललिता की तबियत के बारे में जानकारी ली।
चेन्नई में सुरक्षा सख्त, नाइट बसें कैंसिल
सीएम जयललिता की तबियत बिगड़ने के बाद चेन्नई हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दी है। अपोलो अस्पताल के पास स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं चेन्नई से कई जगहों के लिए जाने वाली नाइट बसें भी कैंसिल कर दी गई हैं।
एक्सपर्ट की देखरेख में अम्मा
जयललिता को एक्ट्राकॉपोरियल मेम्बरेंस हर्ट एसिसटेंस डिवाइस पर रखा गया है। एक्सपर्ट डॉक्टरों और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार अम्मा की तबियत पर नजर बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications