पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष, पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 3 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष और वहां पार्टी के विधायकों के साथ मुलाकात की है। तमिलनाडु के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन चारों पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली आए हैं। चारो विधायक और मुरुगन शनिवार को पीएम के आवास पहुंचे और उनसे मिले।

tamilnadu bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन, वहां से पार्टी के विधायक नायनार नगेंथ्रन, वनथी श्रीनिवासन, एम आर गांधी और सी के सरस्वती के साथ संवाद किया। उन्होंने तमिलनाडु के विकास को लेकर अपनी बातें साझा कीं। मैं भविष्य के लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष एल मुरुगन और वहां से पार्टी के चारो विधायकों की प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात हुई है।

भाजपा के तमिलनाडु में जीते थे चार विधायक

तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा के चुनाव हुए हैं। जिसमें भाजपा ने ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें अन्नाद्रमुक और भाजपा को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी थी। डीएमके ने 234 सीटों में 125 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई है। डीएमके-कांग्रेस और सहयोगियों को 159 सीटें मिली हैं। वहीं राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के चार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं एआईएडीएमके-भाजपा और सहयोगियों को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+