AIADMK विधायक कनगराज का निधन, अखबार पढ़ते समय पड़ा था दिल का दौरा

कोयंबटूर। तमिलनाडु में एआईएडीएमके के विधायक आर. कनगराज का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 64 साल के कनगराज, तमिलनाडु के सुलुर विधानसभा सीट से विधायक थे। बताया जा रहा है कि सुबह वो अपने घर पर अखबार पढ़ रहे थे, उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनका निधन हो चुका था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

AIADMK विधायक का निधन, अखबार पढ़ते समय पड़ा था दिल का दौरा

आर. कानगराज, 2016 के विधानसभा चुनाव में कोयंबटूर के सुलुर विधानसभा सीट से 36 हजार वोटों के मार्जिन से जीत कर विधायक बने थे। बताया जा रहा कि विधायक कानगराज सुबह समाचार पत्र पढ़ रहे थे, उसी समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक हुआ। परिजनों तुरंत ही उनको अस्पताल लेकर गए, हालांकि उनका निधन हो चुका था।

आर. कानगराज के निधन पर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने अपनी पार्टी की ओर से शोक व्यक्त किया है। कानगराज पहली बार सुलूर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए थे। वो बीते 35 साल से एआईएडीएमके में थे। उनकी मौत के बाद राज्य में 22 सीटें खाली हो गई हैं। चुनाव आयोग ने राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव घोषित किए हैं। यह उपचुनाव 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+