तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडी एक्टर पांडु का कोरोना से निधन

चेन्नई, मई 06: तमिल अभिनेता और लोकप्रिय हास्य कलाकार पांडु का आज चेन्नई के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पांडु अपनी पत्नी कुमुधा के साथ कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनका और उनकी पत्नी का चन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी अभी अस्पताल में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। एक्टर के निधन पर कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।

Tamil actor and popular comedic star Pandu pass away of COVID in a Chennai hospital today.

पांडु के बेटे पिंटू ने बताया, वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नाड़ी की गति अचानक कम हो गयी और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी का भी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार चल रहा है। पांडु के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। करीब चार दशक के अपने कॅरियर में पांडु ने 500 से अधिक फिल्मों में हास्य किरदार निभाया है। उन्होंने मुख्यत: तमिल फिल्मों में काम किया है।

1980 के दशक के अंत में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'पट्टू पीतांबरम' से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। उनकी पहली फिल्म 1980 के दशक के शुरू में आयी 'कराई एल्लम शेनबागपू थी। द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने पांडु के निधन पर शोक जताया है। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि पांडु एक उत्कृष्ट हास्य कलाकार के अलावा एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें इस विषय में महारत हासिल थी और उन्होंने हास्य की विधा में एक विशेष शैली इजाद की थी।

पांडु का निधन फिल्म उद्योग के साथ चित्रकारी एवं पेंटिंग की दुनिया के लिए भारी क्षति है। अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी ने पांडु की अभिनय शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन उनसे परिचित थे। उन्होंने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन के बाद ट्विटर पर #RipPandu ट्रेंड कर रहा है। सभी सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+