निक्की तंबोली को भाई की मौत के बाद सता रही है पेरेंट्स की चिंता, बताया- डैड ने 14 दिन में दो लोग खोए

मुंबई, मई06: पिछले कई दिनों में कई सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को खोया है। इसमें बिग बॉस फेम निक्की तंबोली भी शामिल हैं। निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का हाल ही में कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। अब उन्हें अपने मां-बाप की चिंता सता रही है। निक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दुख जाहिर किया है। उन्होंने माता-पिता की फोटो शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि उनकी दादी का निधन 14 दिन पहले हुई है। पिता के लिए पहले मां और फिर बेटे के चले जाने का दुख बहुत बड़ा है।

भाई की मौत के बाद मम्मी-पापा को लेकर चिंतित हैं Nikki

भाई की मौत के बाद मम्मी-पापा को लेकर चिंतित हैं Nikki

निक्की तंबोली ने अपने पोस्ट में लिखा है, भगवान उनको शक्ति दो। उम्मीद करती हूं कि मैं आप दोनों को दिन-ब-दिन ज्यादा से ज्यादा प्राउड फील करवाऊंगी। और आपके चेहरे पर ऐसी मुस्कुराहट बनाए रखने की कोशिश करूंगी। पता नहीं मेरे पिता इन सबको कैसे झेल रहे हैं क्योंकि उनको दो बड़े लॉस हुए हैं। 14 दिन पहले उनकी मां नहीं रहीं और अब बेटा। मैं प्रार्थना करती हूं कि मेरी सारी शक्ति मेरे मां-बाप तक पहुंचे।

लिखी भावुक पोस्ट

लिखी भावुक पोस्ट

इससे पहले निक्की ने अपने भाई के लिए एक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने भाई से जुड़ी यादें भी शेयर की और कहा कि उसे हम सबको छोड़कर नहीं जाना चाहिए थे। निक्की ने लिखा था कि, हम में से कोई नहीं जानता था कि भगवान आज सुबह तुम्हारा नाम ले लेंगे। जिंदगी में हमने तुम्हें बहुत प्यार किया, मौत के बाद भी प्यार करते रहेंगे। हम तुम्हें देख तो नहीं पाएंगे, लेकिन हमें पता है तुम हमेशा हमारे साथ खड़े रहोगे। हमारे परिवार की चेन टूट चुकी है, कुछ भी पहले जैसा नहीं लग रहा है।

भाई का हुआ था कोरोना से निधन

भाई का हुआ था कोरोना से निधन

निक्की ने लिखा था कि, भाई जतिन का मंगलवार को कोरोना कॉम्प्लिकेशंस की वजह से निधन हो गया। निक्की ने पोस्ट में बताया था कि उनके 29 साल के भाई लंबे वक्त से बीमार थे। वह एक फेफड़े के सहारे जी रहे थे तभी कोरोना का इन्फेक्शन भी हो गया और बच नहीं पाए। निक्की के भाई के निधन पर कई टीवी स्टार्स ने भी शोक व्यक्त किया है। इन टीवी स्टार्स की लिस्ट में अभिनव शुक्ला, अली गोनी, राहुल महाजन, मनु पंजाबी और जैस्मीन भसीन के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+