दुनिया को अलविदा कह गया भारत का सबसे लंबा शख्स

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भारत का सबसे लंबा इँसान जितेन्द्र सिंह दुनिया को छोड़ गया। जीतेंद्र सिंह अपनी लंबाई को ले गिनीज या लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में अपना दावा नहीं कर पाये। वेबसाइट डब्ल्यू. डब्ल्यू. डब्ल्यू. द टॉलेस्ट मैन डॉट कॉम पर द जीतेंद्र सिंह द टॉलेस्ट मैन ऑफ इंडिया नाम से पेज है। इसमें उनकी लंबाई 7 फुट 7 इंच (231.1 सेमी) बताई गई है।

Tallest Indian dies unsung

भीड़ बटोरने वाला

वे करीब 44 वर्ष के थे। वे पिछले एक साल से बिहार के छपरा जिले के मुसेहरी गांव स्थित अपने घर पर रह रहे थे। 31 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंद्रह साल के इकलौते बेटे दीपू ने उन्हें मुखाग्नि दी। अपनी असामान्य लंबाई को ले अक्सर भीड़ बटोरने वाले जीतेंद्र के अंतिम संस्कार में गांव के बमुश्किल सौ लोग शामिल हुए।

नौकरी टाटा स्टील में

जीतेंद्र को उस समय फायदा मिला, जब जमशेदपुर में उनका चयन बॉस्केट बॉल टीम हो गया। इस खेल में वे अपने लंबे कद का भरपूर लाभ उठाते थे। इसी आधार पर उन्हें टाटा स्टील प्लांट में जे-3 रैंक में नौकरी मिली।

बीवी भी लंबी

जीतेंद्र का विवाह सामान्य कद की युवती से1995 में हुआ था। जब अंजू से उनकी शादी हुई तो उनकी पत्नी का कद 5 फुट दस इंच था। इस बारे में एक बार अंजू ने कहा था कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी शादी देश के सबसे लंबे आदमी से होगी।

18 नंबर के जूते

जीतेंद्र को 18 नंबर के जूते आते थे, जो विशेष तौर पर बनाये जाते थे। बाटा कंपनी इसे तैयार कर रियायती दर पर जीतेंद्र को उपलब्ध कराती थी। सफर के दौरान बस-कार में बैठने में तो परेशानी होती ही थी। सोने के लिए भी दो पलंग जोड़े जाते थे। कहते हैं कि जीतेंद्र के लिए रेडीमेट शर्ट-पैंट भी नहीं मिलते थे। उन्हें कपड़े सिलवाने पड़ते थे। कपड़ों का माप लेने के लिए दर्जी को टूल पर खड़ा होना पड़ता था। एक-दो मीटर नहीं, बल्कि पूरे छह मीटर कपड़े एक साथ खरीदने पड़ते थे, तब कहीं उनके लिए शर्ट-पैंट हो पाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+