LIVE: वाराणसी से PM मोदी 14 मई को करेंगे नामांकन, 13 को काशी में रोड शो

Breaking News Live Updates: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने चुनावी अखाड़े में उतारा है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि हमें भरोसा है कि हम जीतेंगे।

Rahul Gandhi

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 03, 2024, 11:28 PM IST

वाराणसी से PM मोदी 14 मई को करेंगे नामांकन

वाराणसी की लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे। वहीं, 13 मई को मोदी रोड शो करेंगे।
May 03, 2024, 10:28 PM IST

इमरती देवी ने जीतू पटवारी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी टिप्पणी को ध्यान में रखते हुए उन पर धारा अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है: एएसपी निरंजन शर्मा
May 03, 2024, 10:22 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में रोड शो किया।
May 03, 2024, 10:20 PM IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की 'हिटलर युग' वाली टिप्पणी पर दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने निंदा की। उन्होंने कहा, "पिछले 70 साल में जब आपकी सरकार थी, आपने मुसलमानों के लिए क्या किया? देश बदल रहा है और मुसलमानों को 'मोदी की गारंटी' पर भरोसा है...मैं इस बयान की निंदा करती हूं।"
May 03, 2024, 6:17 PM IST

NSG-दिल्ली पुलिस की संसद भवन में सुरक्षा मॉक ड्रिल

दिल्ली: NSG और दिल्ली पुलिस ने संसद भवन में सुरक्षा मॉक ड्रिल की। आज दिल्ली पुलिस NSG के साथ दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मॉक ड्रिल कर रही है।
May 03, 2024, 6:16 PM IST

मध्य प्रदेश

ग्वालियर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "10 साल सत्ता में हो अब पांच साल और हो गए और हमारे नौजवान बच्चे जो फौज में जाना चाहते हैं उन्हें कहा तुम अग्निवीर बनो और चार वर्ष में रिटायर हो जाओ। फौजियों के लिए चार साल और खुदके लिए 15 साल, यह कहां का न्याय है?
May 03, 2024, 6:13 PM IST

उत्तर प्रदेश:

सैफई में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सवाल परिवार का नहीं है, इस बार पूरा परिवार संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए मैदान में है... PDA भाजपा को हराएगा, INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। ये(भाजपा) PDA परिवार से घबराए हुए हैं..."
May 03, 2024, 6:13 PM IST

कोलकाता:

TMC द्वारा कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटाए जाने पर पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और TMC नेता पार्थ चटर्जी ने कहा, "कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए। वे पार्टी को जितना नुकसान पहुंचा रहे हैं उतना तो विरोधी पार्टी भी नहीं पहुंचा रहे।
May 03, 2024, 5:15 PM IST

डिंपल यादव ने कहा

राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पर पीएम मोदी के तंज पर समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनका डर है जिससे वे 'परिवार और परिवाद' पर हमला कर रहे हैं। यह जनता है जो लोकतंत्र में निर्णय लेती है। यह पार्टी का निर्णय है कि कौन कहां से चुनाव लड़ता है और कौन कहां से नामांकन दाखिल करता है। हम इस पर सवाल नहीं उठा सकते। मुझे लगता है कि यह सरकार इस देश में लोकतंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करना चाहती है"
May 03, 2024, 4:40 PM IST

डरकर रायबरेली गए राहुल: अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी के अमेठी को छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पहले अमेठी छोड़ा तो वायनाड पहुंचे, अब वहां से डरकर रायबरेली पहुंच गए।
May 03, 2024, 3:21 PM IST

राहुल गांधी अमेठी से रायबरेली भागे- अमित शाह

राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर अमित शाह ने तंस कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी से रायबरेली भागे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल को 20 बार लॉन्च किया। मगर उनकी लॉन्चिंग सफल नहीं हुई।
May 03, 2024, 2:34 PM IST

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनियां गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गाधी समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे।
May 03, 2024, 2:05 PM IST

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
May 03, 2024, 1:45 PM IST

रायबरेली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुके हैं और कुछ देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
May 03, 2024, 12:55 PM IST

स्मृति ईरानी ने कहा- उन्होंने हार स्वीकार ली

अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अमेठी से हार स्वीकार कर ली है। ऐसा नहीं होता तो वो (राहुल) अमेठी से चुनाव लड़ते।
May 03, 2024, 12:52 PM IST

केएल शर्मा ने अमेठी सीट से नामांकन दाखिल किया

अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया
May 03, 2024, 11:54 AM IST

राहुल गांधी थोड़ी देर में रायबरेली से करेंगे नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी थोड़ी देर बाद यूपी की रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।
May 03, 2024, 11:09 AM IST

गांधी परिवार न डरा है और न ही कभी डरेगा- केएल शर्मा

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने कहा है कि गांधी परिवार न किसी से डरा है और न ही कभी किसी से डरेगा। गांधी किसी से नहीं डरते। मैं अमेठी के लिए नया नहीं हूं। मैं यहां 41 साल से हूं।
May 03, 2024, 10:51 AM IST

केएल शर्मा पर प्रियंका गांधी का आया पहला रिएक्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हमारे परिवार का किशोरी लाल शर्मा से पुराना नाता रहा है। वह हमेशा अमेठी और रायबरेली के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। जनसेवा के प्रति उनका जुनून अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने किशोरी लाल को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।”
May 03, 2024, 10:45 AM IST

प्रियंका गांधी पहुंचीं अमेठी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाद्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी।
May 03, 2024, 10:22 AM IST

प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं।
May 03, 2024, 10:21 AM IST

मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली के लिए हुए रवाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी रायबरेली के लिए रवाना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
May 03, 2024, 9:38 AM IST

गांधी परिवार जहां से हारता है ...

गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान
May 03, 2024, 9:02 AM IST

राहुल गांधी रायबरेली से विजयी होंगे-अजय राय

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1786236001553203583&widget=Tweet
May 03, 2024, 8:55 AM IST

राहुल गांधी आवास से रवाना हुए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास से रवाना हुए।
May 03, 2024, 8:43 AM IST

कोई निराशा नहीं है...

कोई निराशा नहीं है, हम यहां से जरूर जीतेंगे- कांग्रेस कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव
May 03, 2024, 8:38 AM IST

राहुल गांधी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
May 03, 2024, 8:16 AM IST

रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+