UP News: आखिरी दिन रायबरेली और अमेठी में सस्पेंस हुआ खत्म, राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024: काफी समय से कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर चल रहा सस्पेंस शुक्रवार को खत्म हो गया। राहुल गांधी अब अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अमेठी के जगह मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। जिसमें राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी बनाया गया है।

up-news-suspense-ends-in-rae-bareli-and-amethi-on-the-last-day-rahul-gandhi-will-file-nomination-t

रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश सिंह को चुनाव मैदान उतर गया है। वहीं अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रहीं हैं। पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं।

हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी किए जाने के बाद स्पष्ट हो गया कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे जबकि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ने की बजाय केवल प्रचार करेंगी।

इसलिए अमेठी से चुनाव नहीं लड़े राहुल गांधी
दरअसल, अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। करीब 2 महीने पहले से ही स्मृति ईरानी अमेठी में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कर रही हैं।

इधर लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो जाने के बाद राहुल गांधी अमेठी नहीं गए। यहां यह भी बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55120 वोट से चुनाव हराया था।

ऐसे में पार्टी हाई कमान को यह भी डर था कि अमेठी में चुनाव प्रचार से दूर रहने के चलते राहुल गांधी को अमेठी से स्मृति ईरानी के सामने चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। यही कारण है कि अमेठी की जगह रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा गया।

नामांकन की आज है आखिरी तिथि
रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। पार्टी हाई कमान द्वारा तैयारी किए जाने के बाद गुरुवार को ही रायबरेली में रोड शो की अनुमति ली गई थी। उसी समय से यह संभावना जताई जा रही थी कि नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य रायबरेली से चुनाव लड़ेगा।

रायबरेली के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया था, हालांकि स्पष्ट रूप से किसी को जानकारी नहीं दी गई थी। अब शुक्रवार को राहुल गांधी के नाम का ऐलान हो जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया रोड शो राहुल गांधी के नामांकन के लिए निकाला जाएगा।

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर में रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन और रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात भी कहीं जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+