तैमूर के लिए जीरो साइज करीना ने बढ़ाया था 18 किलो वजन

तैमूर जब करीना कपूर के गर्भ में था तो जीरो साइज के नाम से फेमस करीना ने बढ़ाया था 18 किलो वजन।

मुंबई। जब से बॉलीवुड हसीना करीना कपूर और छोटे नवाब यानी कि सैफ अली खान बेटे के नाम उजागर हुआ है तब से ही उनके बेटे तैमूर अली खान के बारे में काफी बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर बाढ़ आ गई थी। इस बवाल का रंग और चोखा तब हो गया जब इसमें करीना के चचाजान यानी अभिनेता ऋषि कपूर कूद पड़े, उन्होंने तैमूर के नाम पर बवाल करने वालों की जमकर क्लास लगाई थी।

लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब करीना ने खुद अपने बेटे के बारे में मीडिया से बात की। 14 फरवरी को यानी कि वैलेंटाइन के दिन डाइटीशियन रुजुता देवकर को एक फेसबुक लाइव इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के बारे में बहुत सारी बातें कही।

बहुत सारा घी खाया था

बहुत सारा घी खाया था

करीना ने कहा कि तैमूर बहुत क्यूट है, इसलिए नहीं कि वो मेरा बेटा है, बल्कि इसलिए कि उसके वक्त मैंने बहुत सारा घी खाया था, जिसके कारण वो स्वस्थ रूप से पैदा हुआ, उसमें पठान के जींस है।

जिम्मेदार मां-बाप

जिम्मेदार मां-बाप

तैमूर के आने के बाद करीना ने कहा कि उनकी और सैफ की लाइफ और खूबसूरत हो गई है, हालांकि जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं या सैफ में से कोई ना कोई जरूर तैमूर संग रहता है, हम उसे अकेला नहीं छोड़ते हैं।

वायरल तस्वीर

वायरल तस्वीर

तैमूर की तस्वीर इसलिए वायरल हुई क्योंकि सैफ अली खान ने उसकी फोटो व्हाट्सएप्प की डिस्पले पिक्चर बना रखी है। तैमूर की पिक्चर के लीक होने पर करीना कपूर खान ने कहा कि मैनें सैफ से पूछा था कि तुमने तैमूर की पिक्चर को व्हॉट्सएप्प पर क्यों लगाया है। तो सैफ ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं उसे पूरी जिंदगी के लिए तो नहीं छिपा सकता।

18 किलो वजन

18 किलो वजन

करीना ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने 18 किलो वजन बढ़ाया था, अपने जीरो वजन के लिए मशहूर करीना के लिए वाकई ये बहुत बड़ी बात थी, लेकिन करीना ने कहा कि गर्भावस्था के लिए वो सही था इसलिए मैंने ऐसा किया।

मैं वजन कम करना चाहती हूं

मैं वजन कम करना चाहती हूं

करीना ने कहा कि अब मैं वजन कम करना चाहती हूं और मैंने इसके लिए मेहनत करनी शुरु कर दी है, और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ही वापस शेप में आ जाऊंगी।

मेरे बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों लिया?

मेरे बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों लिया?

करीना से जब पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उनके बेटे के नाम पर मचे विवाद को लेकर आपका क्या रिएक्शन था, तो करीना ने कहा कि वो बहुत खराब था,मुझे ये बात समझ नही आई कि आखिर लोगों ने मेरे बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों लिया, मैंने और सैफ ने ये नाम इसलिए रखा क्योंकि ये नाम हमें पसंद था, इसका किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। अरबी भाषा में तैमूर का मतलब लोहा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+