Tahawwur Rana: पूछताछ के पहले दिन ही राणा ने खोली आतंक की किताब! जानिए 3 घंटे की पूछताछ में उगले कितने राज?
Tahawwur Rana: अमेरिका ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया जा चुका है। NIA तहव्वुर राणा को अपने रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
NIA अधिकारियों के सूत्रों के मुताबिक, आज तहव्वुर राणा से लगभग 3 घंटे तक पूछताछ की गई है। इस दौरान उसने ज्यादातर सवालों के जवाब ना में ही दिए हैं।

पूछताछ में सहयोग नहीं किया
वहीं NIA अधिकारियों के सूत्रों के मुताबिक मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पहले दिन की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए। तीन घंटे तक चली पूछताछ के दौरान उसने ज्यादातर सवालों के जवाब 'ना','याद नहीं' कह कर टाल दिया।
पूछताछ के लिए 12 अधिकारियों की टीम
वहीं NIA अधिकारियों के सूत्रों के मुताबिक, आज दिन के 12 बजे से तहव्वुर राणा से पूछताछ की शुरुआत की गई। वहीं पूछताछ के लिए NIA के 12 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ जिस कमरे में हो रही है वहां पर दो CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ताकी पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।
इन अहम सवालों की तलाश में NIA
- राणा का पाकिस्तानी हैंडलर कौन था?
- उसे फंडिंग कहां से मिल रही है
- भारत और अन्य देशों में स्लीपर सेल में शामिल लोग कौन-कौन हैं
18 दिन NIA के रिमांड में तहव्वुर राणा
दरअसल, गुरुवार (10 अप्रैल) को अमेरिका से लाए जाने के बाद तहव्वुर राणा को NIA की विशेष आदलत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट में देर रात तक सुनवाई हुई और कोर्ट ने पूछताछ के लिए तहव्वुर राणा को 18 दिनों के रिमांड पर NIA को सौंप दिया था।
2011 में चार्जशीट दाखिल की
2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद NIA ने तहव्वुर राणा, डेविड हेडली समेत 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आतंकवाद, हत्या, देश के खिलाफ साजिश, और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
वहीं मुंबई आतंकी हमले में तहव्वुर राणा की संलिप्तता के आधार पर अमेरिका से उसका प्रत्यर्पण (Extradition) मांगा था। इसमें सबसे अहम भूमिका NIA ने निभाई।
ये भी पढ़ें Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा की वापसी पर क्रेडिट वॉर! चिदंबरम बोले- UPA ने शुरू की थी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications