ISI ने टारगेट कैसे चुने? 26/11 के बाद भारत में और किन हमलों की योजना? NIA के 21 सवालों से गुजरेगा तहव्वुर राणा
Tahawwur Rana NIA Interrogation: 26/11 मुंबई हमले का एक अहम मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब भारत की गिरफ्त में है। उसे अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद NIA कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। और अब शुरू हो चुकी है वो पूछताछ, जिसमें राणा से पूछे जाएंगे ऐसे सवाल, जो पूरे हमले की परतें खोल सकते हैं।
11 अप्रैल की सुबह से NIA हेडक्वार्टर में पूछताछ शुरू हो चुकी है। एक टीम जिसमें DIG जया रॉय के नेतृत्व में 12 सीनियर ऑफिसर्स शामिल हैं, राणा से दिनभर पूछताछ कर रही है। पूछताछ NIA के इंटरोगेशन रूम में होगी, जो हाई सिक्योरिटी कैमरों से लैस है। राणा को ग्राउंड फ्लोर की 14x14 फीट की सेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे गार्ड तैनात रहेंगे।

कैसे-कैसे सवालों से होगा सामना?
NIA ने तहव्वुर राणा के लिए 21 बेहद अहम सवालों की लिस्ट तैयार की है। इनमें सबसे ज्यादा फोकस ISI की भूमिका, डेविड हेडली के साथ कनेक्शन, और हमले की लाइव प्लानिंग पर है।
पूछताछ का पहला दिन- पूरी तैयारी के साथ NIA मैदान में
- 1- क्या ISI ने सीधे इंस्ट्रक्शन दिए थे?
- 2- हमले के समय आतंकी किससे और कैसे जुड़े रहते थे?
- 3- क्या पाकिस्तानी सेना और सरकार भी जानती थी इस ऑपरेशन के बारे में?
- 4- डेविड हेडली को फर्जी वीजा किसने दिलवाया?
- 5- 26/11 के बाद भारत में और किन हमलों की योजना थी?
- 6- ISI की प्लानिंग क्या थी?
- 7- लश्कर-ए-तैयबा के अंदर का स्ट्रक्चर कैसा है?
- 8- फंडिंग कौन करता है?
- 9- ट्रेनिंग कहां और कैसे होती है?
- 10- हमलों में किस-किस की क्या भूमिका होती है?
- 11- पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने हमले के टारगेट कैसे चुने?
- 12- सिर्फ ताज होटल, CST स्टेशन और नरीमन हाउस ही नहीं, क्या और भी टारगेट थे जो पूरी तरह अटैक नहीं हो पाए?
- 13- NIA यह भी जानना चाहती है कि ISI के कौन-कौन अधिकारी सीधे संपर्क में थे, जैसे मेजर इकबाल और समीर अली, या क्या इनके ऊपर भी कोई शामिल था?
- 14- राणा को क्यों चुना गया?
- 15- एक अहम सवाल यह भी है कि डॉक्टर की नौकरी छोड़कर राणा ने ये रास्ता क्यों चुना?
- 16- क्या ये सिर्फ दोस्ती थी या उसे भी आतंक के उस नेटवर्क से कोई फायदा मिलता था?
- 17- राणा से पूछा जाएगा कि वो कमांड कहां से आते थे?
- 18- ISI से डायरेक्ट या लश्कर के किसी हैंडलर से?
19- हमले के दौरान इंस्ट्रक्शन कौन देता है?
इस सवाल का जवाब सबसे ज्यादा अहम है, क्योंकि 26/11 के लाइव टेप्स में आतंकियों को लगातार इंस्ट्रक्शन मिलते सुने गए।
डेविड हेडली का रोल और वीजा प्लान
राणा पर आरोप है कि उसने हेडली को फर्जी बिज़नेस कवर के तहत इंडिया भेजा ताकि वो जगहों की रेकी कर सके। उससे पूछा जाएगा कि -
- 20- उसने हेडली को किन लोगों से मिलवाया?
- 21- हेडली से मिलने वाली रिपोर्ट्स को वो किसे भेजता था?
अब राणा से मिल सकता है बड़ा सबूत
NIA को उम्मीद है कि तहव्वुर राणा से पूछताछ से वो सब जानकारियां मिलेंगी जो 26/11 के असली मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने में मदद करेंगी। और शायद पहली बार, ISI और पाकिस्तान की भूमिका पर इतने ठोस सबूत सामने आ सकें।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि राणा NIA के इन 21 सवालों के जवाब में कितनी सच्चाई उगलता है, और कौन-कौन से नाम उजागर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications