भारत जाने से कांपा था तहव्वुर राणा, कैंसर-किडनी जैसी गिनाईं थी 33 बीमारी, US ने कहा - ICU नहीं, इंडिया जाओ!
Tahawwur Rana: मुंबई 26/11 हमलों का मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) भारत आ चुका है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि, तहव्वुर हुसैन राणा ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे, लेकिन उसके सारे पैंतरे फेल हो चुके हैं।
तहव्वुर राणा ने कभी अमेरिका की जेल में अपनी बिगड़ती सेहत का रोना रोया , तो कभी मानवाधिकार की दुहाई दी। राणा ने कहा था कि भारत भेजे जाने पर वह मुकदमे से पहले ही मर सकता है। इतना ही नहीं, राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और विदेश विभाग के सामने दावा किया कि वह गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।

ये भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्टर माइंड Tahawwur Rana के प्रत्यर्पण को बनाया संभव, क्या है उन 3 ऑफिसर की क्वालिफिकेशन?
तबव्वुर राणा के वकील जॉन डी क्लाइन ने 21 जनवरी 2025 को अमेरिकी विदेश विभाग को एक लंबा पत्र लिखकर दलील दी कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं - जैसे पार्किंसंस, किडनी फेलियर, टीबी, कैंसर का शक, अस्थमा और कई पुरानी बीमारियां। उन्होंने दावा किया कि भारत की जेलें उसके लिए मौत का कुआं साबित होंगी।
वकील जॉन डी क्लाइन ने राणा की पाकिस्तान मूल की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए धार्मिक उत्पीड़न का खतरा भी जताया। वकील ने तर्क दिया कि भारत भेजने पर राणा को यातना झेलनी पड़ेगी, क्योंकि वह पाकिस्तान मूल का मुसलमान है। लेकिन यह दलील भी अदालत में नहीं चल सकी।
क्लाइन ने यह तक कहा कि लॉस एंजिल्स की जेल में पांच साल की कैद ने राणा की सोचने-समझने की क्षमता पर असर डाला है। साथ ही वह बार-बार पेशाब जाने, याददाश्त की समस्या और हाइपोथायरायडिज्म जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। हालांकि, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 11 फरवरी को इन सभी तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने अपने जवाब में कहा कि राणा के प्रत्यर्पण में सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया गया है, और वह भारत को सौंपा जाएगा। तहव्वुर राणा ने अंत तक कोशिश की कि भारत न आना पड़े, लेकिन अब उसका भाग्य भारत की अदालत और जांच एजेंसियों के हाथ में है।
राणा द्वारा बताई गई प्रमुख बीमारियां:
- स्टेज 3 क्रोनिक किडनी रोग
- कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज
- पार्किंसंस
- ब्रोंकाइटिस व अस्थमा
- क्रोनिक साइनस व स्किन डिज़ीज
- बढ़ा हुआ प्रोस्टेट
- टीबी (सुप्त)
- डिमेंशिया
- संभवतः मूत्राशय का कैंसर












Click it and Unblock the Notifications