'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम प्रिया आहूजा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, स्ट्रेच मार्क्स पर लिखी बड़ी बात
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम प्रिया आहूजा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर लिखा कुछ ऐसा, सब कर रहे तारीफ
मुंबई। अभिनेत्री प्रिया आहूजा ने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनको लेकर वो चर्चा में हैं। टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रीटा रिपोर्टर के किरदार से मशहूर प्रिया ने अपनी बिकिनी तस्वीरों के साथ एक मैसज लिखा है, जिसमें अपने पेट के स्ट्रेच मार्क्स और स्किन को लेकर जो बातें कही हैं, उसने सबका ध्यान खींचा है।

बीच से शेयर की तस्वीरें
प्रिया आहूजा ने अपनी जो बिकिनी फोटो शेयर की हैं, उनमें वो बीच के किनारे इंज्वाय करती दिख रही हैं। पति और डेढ़ साल का बेटा भी उनके साथ दिख रहा है। साथ में उन्होंने एक पोस्ट लिखा है। जिसमें प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलाव और इसको लेकर होने वाली बॉडी शेमिंग पर उन्होंने अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा है कि बच्चे के जन्म के बादउनका शरीर पहले जैसा नहीं है लेकिन वो खुश हैं।

क्या लिखा है प्रिया आहूजा ने
प्रिया आहूजा ने इंस्टा पर अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं हंस रही हूं। हां अब मेरे पास पहले जैसी परफेक्ट बॉडी नहीं है। मेरे शरीर पर काफी स्ट्रेच मार्क्स हैं, मेरी स्किन भी कुछ ढीली सी हो गई है और मैं थोड़ी मोटी भी हो गई हूं। ये सबा है लेकिन मैं खूश हूं। ये खुशी बनावटी नहीं है बल्कि हकीकत ये है किमुझे अपने शरीर पर पूरा गर्व है कि मैंने एक जिंदगी को जन्म दिया है। नौ महीने तक उसके लिए मेरा पेट ही जिंदगी और घर था। मेरे शरीर ने उसका ख्याल रखा। जिसके लिए मुझे फख्र है। जाहिर है प्रेग्नेंसी की वजह से अब तक मेरा शरीर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो सका लेकिन मैं अभी भी सुंदर हूं। प्रिया ने सभी मांओं की तारीफ की है क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी से ऊपर दूसरी जिंदगी को रखा।

2019 में दिया था बेटे को जन्म
प्रिया आहूजा का डेढ़ साल का बेटा बेटा अरदास है। अरदास भी उनके साथ तस्वीर में है। प्रिया आहूजा ने नवंबर, 2019 में बेटे अरदास को जन्म दिया था। बता दें कि मालव राजदा से शादी की है। मालव राजदा टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर हैं, जिसमें प्रिया भी काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications