तापसी पन्नू ने फ़िल्मफेयर अवॉर्ड' के लिए कंगना रनौत को कहा थैंक्यू, जानें थलाइवी एक्ट्रेस का जवाब
मंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रानौत एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं भाती। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दोनों अभिनेत्रियों के बीच बॉलीवुड और राजनीतिक मुद्दों पर जंग आए दिन होती रहती हैं। मगर तापसी पन्नू को हाल ही में जब अनुभव सिन्हा की थप्पड़ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार मिला तब तापसी ने अवार्ड लेते समय जो थैंक्यू स्पीच दी उसमें कंगना रनौत का भी शुक्रिया अदा किया। जिस पर कंगना रनौत ने भी जवाब दिया और लिखा कि वो इसे डिसर्व करती हैं।

कंगना को तापसी ने कहा थैंक्यू
शुक्रवार को थप्पड़ फिल्म के लिए तापसी पन्नू को जब बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला तो उन्होंने कंगना रनौत को थैक्यू कहा, उसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि तापसी कह रही है कि अपने किरदारों के माध्यम से नए मानदंड बनाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया कंगना रनौत। हालांकि तापसी ने दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और जान्हवी कपूर को भी धन्यवाद दिया था।

कंगना ने तापसी को दिया ये जवाब
वहीं जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कंगना रनौत ने अपने से जूनियर एक्ट्रेस तापसी पन्नू को जवाब देते हुए लिखा- शुक्रिया तापसी। विमल इलाइची फिल्मफेयर अवार्ड की तुम हकदार हो। तुमसे अधिक इसे कोई डिज़र्ब नहीं करता। कंगना की तारीफ सुनकर दोनों एक्ट्रेस के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कंगना और तापसी की फिल्में 2020 में हुई थी रिलीज
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत को मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी की रानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। कंगना को ये चौथा नेशनल अवार्ड मिला थी। वहीं अब तापसी को थप्पड़ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। मजे की बात ये है कि थप्पड़ और मणिकर्णिका दोनों ही फिल्में 2020 में रिलीज हुईं थीं।

कंगना के फैन तापसी को बुलाते हैं सस्ती कॉपी
दरअसल, कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच तो सोशल मीडिया पर चलती ही रहती है साथ ही दोनों के फैंस भी अपनी पसंददीदा एक्ट्रेस का पक्ष लेते हुए आपस में वाक युद्ध करते रहते हैं। कंगना के फैन तापसी को सस्ती कॉपी कहकर संबोधित करते हैं। तापसी के घर जब इनकम टेस्ट विभाग ने छापा मारा था तब कंगना के फैंस ने लिखा था नॉट सो सस्ती एनीमोर।

कंगना ने तापसी को कह चुकी है बी-ग्रेड एक्ट्रेस
कंगना के एक प्रशंसक ने क्लिप को ट्वीट किया, अभिनेता को टैग किया, और तापसी को सस्ती कॉपी कहा। कंगना और तापसी जिनके बीच हमेशा जंग छिड़ी रहती थी अचानक दोनों के दिल में ये परिर्वतन आश्चर्यजनक है। इससे सुनकर फैंस हैरान हैं। तापसी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि कंगना को एक 'डबल फिल्टर' की जरूरत है, जिसका करारा जवाब देते हुए कंगना रनौत ने तापसी को 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस कहा था।
तापसी ने दिया था ये जवाब
जिसके जवाब में तापसी पन्नू ने कहा था "मैं पिछले कुछ महीनों से हैरान हूं कि कुछ लोग मुझे फोन कर रहे थे जब मेरे पास उनके और दूसरों के बारे में कहने के लिए केवल अच्छी चीजें हैं। आपकी अपनी राय हो सकती है, मेरी अपनी राय हो सकती है।अगर आपकी राय से मेरी राय मेल नहीं खाती तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं गलत हूं। पाखंड का पर्दाफाश तब हुआ जब आप खुद बाहरी लोगों के लिए लड़ रहे हैं और साथ ही साथ अन्य बाहरी लोगों को नीचे खींच रहे हैं। इसमें आप किस तरफ हैं? आप इस अवसर का उपयोग कुछ व्यक्तिगत स्कोर को निपटाने के लिए कर रहे हैं। आप उत्पीड़न और धमकाने के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन एक ही सांस में आप दूसरों को कैसे धमका सकते हैं। यह गलत है। "
We know deep down sasti is #KanganaRanaut fan ✌🏻@KanganaTeam pic.twitter.com/1YHYYMUo67
— Bipin SPk (@Bipin64805424) April 9, 2021












Click it and Unblock the Notifications