हैदराबाद: ‘T-Works’ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जानें क्या है खास
तेलंगाना सरकार का टी-वर्क्स हैदराबाद में 78 हजार वर्ग फुट में प्रोटोटाइप विकास के लिए भारत का सबसे बड़ा मंच होगा। तेलंगाना के माधापुर में यह टी वर्क्स बन रहा है।
हैदराबाद, 06 जुलाई : तेलंगाना सरकार का टी-वर्क्स हैदराबाद में 78 हजार वर्ग फुट में प्रोटोटाइप विकास के लिए भारत का सबसे बड़ा मंच होगा। तेलंगाना के माधापुर में यह टी वर्क्स बन रहा है। इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। अत्याधुनिक सुविधा एडिटिव प्रोटोटाइप, इलेक्ट्रॉनिक्स वर्कस्टेशन, फिनिश शॉप, लेजर कटिंग और एनग्रेविंग, पीसीबी फैब्रिकेशन, पॉटरी, प्री-कंप्लायंस, मेटल शॉप, वेल्ड शॉप और वुडवर्किंग के लिए इंडस्ट्री ग्रेड टूल्स और उपकरण उपलब्ध कराएगी।

इस टी वर्क्स का सितंबर में उद्घाटन किया जाएगा। टी-वर्क्स दुनिया के सबसे बड़े नवाचार परिसर, टी-हब का पूरक होगा। टी वर्क्स का उद्देश्य है कि जिसे कुछ करने कै शौक है हौबी है वो बिना किसी डर के यहां अपने नॉलेज को एक्सप्लोर कर सकता है।
आईटी व उद्योग के प्रमुख सचिव जयेश रंजन ने कहा कि काम अंतिम चरण में है और सितंबर में टी-वर्क्स का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए समुदाय के लिए प्रतिभा विकास और अपस्किलिंग अवसर प्रदान करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications