स्वाइन फ्लू से अब तक 600 की मौत, जानिए लक्षण और बचाव..
नई दिल्ली। भारतीयों और भारत सरकार के लिए सर दर्द बना स्वाइन फ्लू तेजी से फैलता जा रहा है, इस फ्लू का लोगों के अंदर इस कदर खौफ है कि अगर जरा सी उन्हें सर्दी-जुकाम हो रहा है तो वो भय के कारण उनकी बीमारी गंभीर हो जा रही है। इस बीमारी से देश में अब तक करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन हैरानी की बात है कि दिल्ली स्वाइन फ्लू की वैक्सीन टैमी फ्लू की किल्लत से जूझ रही है।
यहां पर आपको बता दें कि किसी भी सर्दी-जुकाम का मतलब स्वाइन फ्लू नहीं होता है। इसलिए हम आपको बताते हैं इस फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में ताकि आप सजग हों क्योंकि जानकारी ही बचाव है।
जानकारी ही बचाव है
मालूम हो कि स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस के कारण होने वाला एक संक्रमणजन्य रोग है जो किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकता है। यह वायरस दूषित वातावरण, दूषित वायु एवं सांस लेने के माध्यम से संक्रमित होता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण-
जब किसी को स्वाइन फ्लू होता है तो उसे तेज बुखार, सिरदर्द, ठण्ड लगना, कंपकपी, गले में खरास, छींक आना, नाक से लगातार पानी बहना, सांस लेने में कठिनाई, थकान, बॉडी पेन जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।













Click it and Unblock the Notifications