शुभमन गिल की बहन को 'गाली' देने वालों की अब खैर नहीं, स्वाति मालीवाल बोलीं- इनके खिलाफ करूंगी कार्रवाई
shubman gill sister Shahneel: शुभमन गिल की 104 रन की शानदार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने RCB को हराया। RCB प्लेऑफ से बाहर हो गई है। मैत खत्म होते ही ट्रोल्स ने गिल और उनकी बहन को सोशल मीडिया पर गाली देना शुरू कर दिया।

Shubhman Gill News: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा है कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल और उनकी बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) को सोशल मीडिया पर गाली देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि एक क्रिकेटर की बहन को ऐसी गालियां दी जाए।
जानिए क्यों ट्रोल हो रहे हैं शुभमन गिल और उनकी बहन?
आईपीएल 2023 के तहत असल में 21 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मुकाबले में गुजरात टाइटंस जीत गई है और आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो गई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 100 रन बनाए थे।
आरसीबी ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर कुल 197 रन का टारगेट गुजरात टाइटंस को दिया। गुजरात टाइटंस की टीम के ओपनर शुभमन गिल की शानदार शतक की वजह से आरसीबी मैच हार गई। शुभमन गिल ने नाबाद 52 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच हारते ही आरसीबी के फैंस ने ट्विटर पर शुभमन गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। शुभमन के साथ-साथ उनकी शाहनील गिल को गंदी-गंदी गालियां दी गई और रेप की धमकी दी जा रही है। आरसीबी के फैंस टीम की हार के लिए शुभमन गिल के शतक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
शुभमन गिल की बहन को मिली 'गाली' तो भड़कीं स्वाति मालीवाल
कई मीडिया रिपोर्ट में इस खबर के सामने आने के बाद DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसपर ट्वीट कर कार्रवाई की बात कही है। शुभमन की बहन को कथित रूप से ट्रोल करने वाले कुछ ट्विटर यूजर्स के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि डीसीडब्ल्यू उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने शुभमन की बहन को गाली दी है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्वाति मालीवाल ने सोमवार 22 मई को ट्वीट करते हुए लिखा, ''ट्रोलर्स को #ShubhmanGill की बहन को गाली देते देखना बेहद शर्मनाक है क्योंकि जिस टीम को वे फॉलो करते हैं वह एक मैच हार गई। पहले हमने विराट कोहली की बेटी को गाली देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। डीसीडब्ल्यू उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गिल की बहन को भी अपशब्द कहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!''
इससे पहले जनवरी 2023 में दिल्ली पुलिस ने DCW की एक शिकायत के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से भद्दी टिप्पणियां करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि क्रिकेटरों की पत्नी और बेटियों के लिए इस तरह की टिप्पणियां तेजी से की जा रही हैं, यहां तक कि उन्हें बलात्कार करने की धमकी भी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications