पॉडकास्ट में नीशू के पिता का 'सिर फोड़ने' का दावा पड़ा भारी, स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली HC ने भेजा तिहाड़ जेल

Swatantra Bhardwaj Judicial Custody: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान शुरू हुए विवाद से जुड़े मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल भेज दिया है। अब वो 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगा। स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

स्वतंत्र की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की गई, जिस पर अदालत ने सुनवाई की। अदालत ने स्वतंत्र को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह मामला तब ज्यादा चर्चा में आया, जब स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर CJP प्रदर्शनकारी नीशू आजाद के पिता का सिर फोड़ने की बात करता हुआ नजर आया था। उसने कथित रूप से राजनीतिक पहचान और संरक्षण के कारण कार्रवाई से बचने जैसे दावे भी किए थे।

Swatantra Bhardwaj Sent to Judicial Custody

21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगा स्वतंत्र

स्वतंत्र को अब 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। गिरफ्तारी के बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी। हेबियस कॉर्पस या बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका तब दायर की जाती है, जब किसी व्यक्ति की हिरासत को गैर-कानूनी बताया जाता है। इसमें अदालत से गिरफ्तारी और हिरासत की कानूनी स्थिति की जांच करने की मांग की जाती है।

ये भी पढ़ें: 'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?

पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में नाबालिग से जुड़े यौन उत्पीड़न, पीछा करने, धमकाने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। मामला उस समय और बढ़ गया था, जब नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद कथित नाबालिग पीड़िता को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी।

पॉडकास्ट में स्वीकार की 'सिर फोड़ने' की बात

स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सामने आने के बाद जंतर-मंतर पर हुई कथित मारपीट का मामला फिर सुर्खियों में आ गया। वीडियो में वह कथित तौर पर नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट और उनका सिर फोड़ने की बात करते सुनाई दिए। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि घटना गंभीर होने के बावजूद उसे जेल नहीं जाना पड़ा। साथ ही उसने राजनीतिक लोगों से पहचान और संरक्षण होने जैसे दावे किए। कथित तौर पर उसने यह भी कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन बयानों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया और मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

पूरा विवाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई कथित मारपीट से जुड़ा है। स्वतंत्र भारद्वाज पर CJP प्रदर्शनकारी नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पॉडकास्ट में कथित दावों के सामने आने के बाद यह मामला दोबारा चर्चा में आ गया। इसी दौरान राजनीतिक पहचान से जुड़े दावों में चिराग पासवान का नाम भी सामने आया था। चिराग पासवान ने बाद में कहा था कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया और उन्होंने कानूनी कदम उठाने की बात कही थी। फिलहाल, स्वतंत्र भारद्वाज 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगा, जबकि उसकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी

ये भी पढ़ें: नीशू आजाद ने मां दूर्गा को लेकर कही बेहद भद्दी बात, वायरल हुआ ट्वीट, पुलिस के डर से डिलीट किया अकाउंट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+