बाढ़ से मां-बेटे को यूं बाहर लेकर आया एक जवान, दिल छू जाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
डलास। अमेरिका के दक्षिणी प्रांत में स्थित डलास शहर इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है, जिसमें अब तक करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस बाढ़ में राहत कार्य के लिए स्वाट ( स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिक्स) की टीम को लगाया गया है। सोमवार को 'द डलास मॉर्निंग न्यूज' अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर एक ऐसी तस्वीर प्रकाशित की जो अब दुनिया भर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में रेस्क्यू के दौरान स्वाट का एक ऑफिसर तूफानी बाढ़ से एक महिला और उसके 13 महीने के बेबी को सुरक्षित बाहर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो में कैथरीन फाम और उसका बेटा ऐदान को स्वाट ऑफिसर अपनी गोद में उठाकर बाढ से बाहर लेकर आ रहा है। इस फोटो की खूबसूरती यह है कि महिला स्वॉट ऑफिसर की गोद में है और उसका बेटा उस महिला की गोद में गहरी नींद में है। इस तस्वीर को डलास के न्यूजपेपर ने अपने फ्रंट पेज पर जगह देकर दुनिया भर में लोगों का दिल जीत लिया है। यह तस्वीर लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि दो दिन से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
दरअसल यह कमाल की फोटो द डलास मॉर्निंग न्यूज के ही फोटोग्राफर ने खींची है, जिसका नाम लुईस डेलुका है। सोशल मीडिया पर लोगों जहां एक तरफ स्वाट ऑफिसर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं कई लोग फोटोग्राफर डेलुका की प्रशंसा कर रहे हैं।
डेलुका के साथ ऐपी के फोटोग्राफर ने भी कुछ ही ऐसी ही फोटो अपने कैमरे में कैद की है जिसे एक और अमेरिकी न्यूजपेपर ने अपने फ्रंट पेज पर पब्लिश किया है।













Click it and Unblock the Notifications