फेक इंटरव्यू शेयर करने पर स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, कहा- थक जा बहन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपने विचार रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर बोल रही हैं। कंगना ने इस मामले में चुप्पी साधने को लेकर अभिनेता आमिर खान पर भी निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान का एक इंटरव्यू भी शेयर किया था। जिसके बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसे लेकर कंगना पर तंज कसा है। उन्होंने फेक इंटरव्यू ट्वीट करने को लेकर कंगना के लिए हाथ जोड़ते हुए कहा है, 'थक जा बहन'।

Recommended Video

    Swara Bhaskar को बड़ी राहत, Contempt of Court केस चलाने पर अटॉर्नी जनरल का इनकार | वनइंडिया हिंदी
    कंगना और स्वरा के बीच शब्दों की लड़ाई

    कंगना और स्वरा के बीच शब्दों की लड़ाई

    आपको बता दें कंगना और स्वरा के बीच शब्दों की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस तक कह दिया था। अब स्वरा भास्कर ने कंगना से जुड़ा एक आर्टिकल शेयर करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि कंगना ने आमिर खान का फेक इंटरव्यू ट्वीट किया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि आमिर खान अपने बच्चों को केवल इसलाम का पालन करना ही सिखाते हैं। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद जहां कुछ लोग कंगना रनौत का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग स्वरा भास्कर का समर्थन कर रहे हैं।

    'ऐसे लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं'

    'ऐसे लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं'

    दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना नेपोटिजम और गैंगिजम को लेकर अपनी बात रख रही हैं। उनका मानना है कि सुशांत की मौत में कहीं ना कहीं इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम और गैंगिजम का भी हाथ है। कंगना को लेकर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने भी कहा है, 'वह (कंगना) अपने खुद के एजेंडे को आगे बढ़ाने और उन लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं जिनसे उन्हें निजी तौर पर परेशानी रही है। वह सिर्फ अपने मुद्दों पर ही सबकुछ कर रही हैं। परिवार की एफआईआर का उनके दावों से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं।' हालांकि विकास सिंह ने स्वीकार किया कि कंगना द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं।

    कंगना रनौत ने क्या कहा?

    कंगना रनौत ने क्या कहा?

    अब इन दोनों ही मुद्दों के चलते कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसके जवाब में उन्होंने भी कई ट्वीट किए हैं और ट्रोल किए जाने पर माफिया को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'चूहों वापस बिल में चले जाओ वरना गब्बर आ जाएगा... फिल्मी स्टाइल हूल देनी है तो ऐसे देते हैं, #Boycott_Kangana ट्रेंड से मुझे डर नहीं लगता, जाओ कुछ और ट्राई करो।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'वंडरफुल #Boycott_Kangana trending, चूहे बिलों से बाहर आ रहे हैं, चलो थोड़ा हाथ पैर तो माफिया भी मारेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+