फटी जींस पर मचे बवाल पर स्‍वरा भाष्‍कर ने मोदी, गडकरी और भागवत की ये फोटो शेयर कर लिखा-बाप रे.....

RippedJeans

मुंबई: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान को लेकर हर तरफ विरोध हो रहा है। उनका ये बयान लगातार सुर्खियों में हैं। महिला वर्ग के एक समुदाय में इस बयान को लेकर जबरदस्‍त गुस्‍सा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क से लेकर संसद कर देशभर में सियासत गरमा गई है। 'फटी जींस' और 'हाफ कट' पर उठे बवाल के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत ने हालांकि माफी भी मांग ली है लेकिन उनका विरोध होना बंद नहीं हो रहा है। हमेशा समसामायिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने सीएम राम तीरथ के बयान पर चुटकी लेते हुए एक पोस्‍ट किया है। इस पोस्‍ट के जरिए उन्‍होंने पीएएम मोदी तक को नहीं बक्‍शा है।

स्‍वरा भाष्‍कर ने RippedJeans टैग करते हुए लिखा बाप रे बाप......

स्‍वरा भाष्‍कर ने RippedJeans टैग करते हुए लिखा बाप रे बाप......

दरअसल स्‍वरा भाष्‍कर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर RippedJeansTwitter को हैश टैग करते हुए नितिन गडकरी, नरेन्‍द्र मोदी और मोहन भागवत की स्‍वयं सेवक संघ में साखा की हॉफ पैंट में पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा बाप रे बाप!!! उनके घुटने 😱 दिख रहे हैं। स्‍वरा के इस ट्वीट पर जहां मोदी के सपोर्टर स्‍वरा की कम कपड़ो में फोटो और वीडियो पोस्‍ट कर रहे हैं वहीं उनके सर्पोटर इन फोटो पर मजे ले रहे हैं। ध्‍यान रहें आरएसएस की जिस हाफ पैंट की बात स्‍वरा भाष्‍कर कर रही हैं उसको राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने कुछ वर्षों पहले बदल दिया है और उसकी जगह फुल पैंट कर दिया है। ये परिर्वतन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के समय पर ही हुआ है।

Recommended Video

    CM Tirath 'Ripped Jeans' comment: Uttarakhand के लोगों ने CM के बयान पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    स्‍वरा भाष्‍कर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्‍शन

    स्‍वरा भाष्‍कर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्‍शन

    स्‍वरा भाष्‍कर के इस पोस्‍ट को 75 हजार से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं और 20 हजार से अधिक लोग उसे रीट्वीट कर चुके हैं। एक यूजर ने यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ की गंगा किनारे की और स्‍वरा द्वारा पोस्‍क की गई फोटो को क्‍लब करते हुए लिखा संघियों-भक्तो, ईश्वर ने नजर और नजरिया पुरुष और महिला दोनों को एक समान दिया है अब वह हम पर निर्भर करता है कि हम किसे और किस नजरिए से देखते हैं, एक सलाह है जिनकी नज़र व दिल कपड़ों को लेकर इतना छोटा है वह खजुराहो भूलकर भी ना जाए सदमा लग सकता है...। वहीं एक यूजर ने जवाहर लाल नेहरू और कुछ कांग्रेसियों की बहुत पुरानी फोटो शेयर करते हुए स्‍वरा को जवाब दिया ओएमजी कांग्रेस सेवा दल के लोग भी चड्ढ़ी पहन रखी है और उनके घुटने दिख रहे हैं।

    जानें रामतीरथ सिंह का फटी जींस को लेकर पूरा बयान, जिस पर मांगी उन्‍होंने माफी

    जानें रामतीरथ सिंह का फटी जींस को लेकर पूरा बयान, जिस पर मांगी उन्‍होंने माफी

    बता दें रामतीरथ सिंह को हाल ही में उत्‍तराखंड का सीएम बनाया गया है। सीएम बनने के बाद रामतीरथ ने एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'मैं पिछले दिनों एक कार्यक्रम के लिए बाहर गया था और आते समय जब जहाज में बैठा तो मेरे पड़ोस में एक बहन जी बैठी थीं। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे, जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे...हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ दो बच्चे थे। मैंने पूछा, बहनजी कहां जाना है, बोलीं- दिल्ली जाना है। मैंने पूछा हसबैंड कहां है, बोलीं- जेएनयू में प्रोफेसर हैं। मैंने पूछा- आप क्या करती हैं, बोलीं- मैं एनजीओ चलाती हूं। एनजीओ चलाती हैं, घुटने फटे दिखते हैं, समाज के बीच में जाती हो, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार दोगी?'उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हालांकि इस बयान पर बवाल मचने पर कहा मुझे जींस से नहीं, फटी जींस से ऐतराज है। जींस तो मैं खुद भी पहना करता था लेकिन अब किसी को ऐसे ही पहनना है तो मैं क्या कर सकता हूं? किसी को मेरे कहने बुरा लगा तो मै क्षमा चाहता हूं।

    https://www.filmibeat.com/photos/shalini-pandey-63389.html?src=hi-oiअब ग्लैमरस गर्ल शालिनी पांडे की तस्वीरें हो गई हैं वायरल
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+