लोकसभा चुनाव में इस उम्मीदवार के प्रचार की वजह से स्वरा भास्कर का हुआ बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह तमाम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार भी रखती हैं, जिसकी वजह से कई बार लोग उन्हें ट्रोल करते हैं और उनकी आलोचना भी करते हैं। खुद स्वराज भास्कर ने इस बारे में कई बार खुलकर लोगों को जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता की वजह से स्वरा भास्कर को व्यक्तिगत नुकसान भी उठाना पड़ा है। स्वरा भास्कर का कहना है कि समय आ गया है कि बॉलीवुड सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को फिल्मों में संजीदगी और जिम्मेदारी से दिखाए।

जिम्मेदार सिनेमा की जरूरत
स्वरा भास्कर ने कहा कि समय है कि बॉलीवुड और अन्य स्थानीय भाषा की इंडस्ट्री मुद्दों को और जिम्मेदारी से दिखाए। कई स्तर पर हम लोग अपने जीवन में बेहतर सुविधाओं के साथ जीते हैं, लेकिन अगर अल्पसंख्यक समुदाय यह कह रहा है कि समाज में असहिष्णुता है तो हमे उसे सुनना चाहिए, मुमकिन है कि आपने ऐसा महसूस नहीं किया हो क्योंकि आप अल्पसंख्यक समाज से नहीं है। अगर दलित यह कहता है कि मुझें लिंचिंग का डर रहता है तो हमे उसकी बात को सुनना चाहिए। आपके साथ ऐसा नहीं हुआ, इस वजह से उसे अनसुना नहीं करना चाहिए, इसका कतई मतलब यह नहीं होता है कि यह किसी और के साथ नहीं हो सकता है।
फिल्मों ने बदली राय
स्वरा ने कहा कि तनु वेड्स मनु, जब वी मेट जैसी फिल्मों ने लोगों को दिखाया कि एक महिला भी बिगड़ैल हो सकती है और अपनी मर्जी से जिंदगी को जी सकती है, बावजूद इसके वह गलत लड़की नहीं है। स्वरा भास्कर अक्सर अपनी बात को खुलकर रखती हैं और वह अपनी राय लोगों के सामने रखने में संकोच नहीं करती हैं। अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में स्वरा ने कहा कि बतौर सेलेब्रिटी आप लोगों के निशाने पर ज्यादा रहते हैं। अगर हम खुलकर अपनी राय रखते हैं तो हम उन्ही लोगों की कतार में आकर खड़े हो जाते हैं जो गलत करने वालों को सजा नहीं दे सकते हैं।
चार ब्रांड से हाथ धोना पड़ा
स्वरा ने बताया कि जब मैंने लोकसभा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया तो मुझे चार ब्रांड के प्रचार से हाथ धोना पड़ा था। तीन कार्यक्रम का कॉन्ट्रैंक्ट खत्म हो गया। मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं बहुत महान हूं, लेकिन अगर कोई सुपरस्टार अपनी साधारण बात को साझा करता है तो उसका मजाक उड़ाया जाता है, यही नहीं कोई दूसरा अगर अपनी राय रखता है तो उसकी कार पर पत्थर फेंका जा सकता है। ऐसे में कोई क्यों अपनी राय को लोगों के बीच रखेगा। बता दें कि स्वरा भास्कर ने बेगुसराय से उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए प्रचार किया था।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications