जया बच्चन पर कंगना के हमलों से गुस्साईं स्वरा भास्कर, बोली सच्ची राष्ट्रवादी हो तो बड़ों का सम्मान करना सीखो
जया बच्चन पर कंगना के हमलों से गुस्साईं स्वरा भास्कर, बोली सच्ची राष्ट्रवादी हो तो बड़ों का सम्मान करना सीखो
मुंबई। 'बॉलीवुड में ड्रग्स' मामले को लेकर राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बयान के बाद जमकर घमासान शुरु हो चुका है। बॉलीवुड की पैरवी करने वाली समाजवादी पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री जया बच्चन पर कंगना रनौत एक के बाद एक हमले कर रही हैं। जिस पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां कंगना रनौत पर अपना गुस्सा व्यक्त कर चुके हैं। वहीं अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी जया बच्चन और कंगना रनौत की जंग में कूद कर जया बच्चन के पक्ष में बोलते हुए कंगना से सीधे पंगा लेते हुए हमला बोला है।

स्वरा भास्कर, बोली- बस करो प्लीज, गाली देनी हो तो मुझे दो
बता दें कंगना ने जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान पर सवाल उठाते हुए बुधवार को एक ट्वीट किया था। जिसे बेहद शर्मनाक बताते हुए स्वरा ने पोस्ट लिखा है। स्वरा ने कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'बीमार कंगना, शर्मनाक टिप्पणी! बस करो प्लीज। अपने जहन की गंदगी खुद तक सीमित रखो, गाली देनी है तो मुझे दो.. मैं तुम्हारी बकवासें खुशी खुशी सुनूंगी और यह कीचड़ कुश्ती लडू़गी तुम्हारे साथ। बड़ों की इज्जत भारतीय संस्कृति का पहला सबक है- और तुम तो कथित राष्ट्रवादी हो।'

कंगना ने जया बच्चन पर एक बाद एक किए हमले
बता दें बुधवार को भी कंगना रनौत ने जया बच्चन के थाली में छेद वाले बयान' की आलोचना करते हुए उनसे सवाल करते हुए लिखा कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था , वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिजम सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।

कंगना ने पहले कहा था 'अगर अभिषेक बच्चन कमरे में लटके मिले होते'
जिस पर कल कंगना ने कहा था कि 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'

जया का वो बयान जिस पर मचा है घमासान
मालूम हो कि समाजवादी सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने में लगे हैं, जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। बता दें कंगना रनौत ने "एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग की अलोचना करते हुए फिल्म इंडस्ट्री को 'गटर' कहा था और दावा किया था कि 99 फीसदी एक्टर ड्रग का नशा करते हैं। वह बॉलीवुड 'माफिया' बोल कर भी हमला करती रही है, जो कथित तौर पर खुद और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बाहरी लोगों के करियर को नष्ट करने का काम करता है।

अमिताभ बच्चन के घर पर तैनात की गई पुलिस टीम
जया बच्चन के बयान पर बढ़ते विरोध को देखते हुए एहतियातन मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर के बाहर पुलिसकर्मियों की टीम तैनात कर दी है। मालूम हो कि सोमवार को गोरखपुर से भाजपा के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लोकसभा के अंदर 'बॉलीवुड में ड्रग्स' का मुद्दा उठाया था। इसपर सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बदनाम किया जा सकता है। साथ ही जया बच्चन ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाती हैं, उसे में छेद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications