चंद्रयान 3 को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने वैज्ञानिकों का घोर अपमान किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने चंद्रयान 3 को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल चांद पर चंद्रयान 3 ने जिस जगह पर लैंडिंग की उसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवशक्ति नामकरण किया है, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्या इससे खुश नहीं हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्या ने शिवशक्ति नाम पर आफत्ति जताते हुए कहा कि इसकीजगह इस जगह का दूसरा नाम होना चाहिए था। इस जगह का नाम किसी वैज्ञानिक के नाम पर होना चाहिए था, जिससे युवाओं की इसमे रुचि बढ़ती।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने ट्वीट करके लिखा, चंद्रयान-3 द्वारा चांद पर किए गए सफलतापूर्वक लैंडिंग स्थल को प्रधानमंत्री, मा. मोदी जी द्वारा शिवशक्ति नामकरण कर वैज्ञानिकों का घोर अपमान किया है।
यदि नामकरण करना ही था तो महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई या एपीजे अब्दुल कलाम अथवा इसरो के किसी भी वैज्ञानिक के नाम पर किया जाना चाहिए। इससे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई भी होता और उनका सम्मान भी बढ़ता तथा विज्ञान के प्रति नवयुवकों की रुचि भी बढ़ती।
गौर करने वाली बात है कि 23 अगस्त को इसरो ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की थी। चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी पोल पर लैंडिंग करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया था। दक्षिणी पोल पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया है।
इससे पहले चांद की सतह पर सिर्फ तीन देश ही लैंड कर सके हैं, जिसमे अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन का नाम शामिल है। लेकिन अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया और चांद की सतह पर लैंड करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
भारत ने इस मिशन को बेहद किफायती दाम में पूरा किया है। चंद्रयान 3 को चांद पर लैड कराने में सिर्फ 615 करोड़ रुपए का खर्च आया है जोकि किसी बॉलीवुड फिल्म के बजट से भी कहीं कम है।












Click it and Unblock the Notifications