Twitter को टक्कर देने आया स्वदेशी Tooter, जानिए किस तरह अलग है ये भारतीय सोशल नेटवर्किंग ऐप
नई दिल्ली। भारत में काफी इस्तेमाल किया जाने वाला और फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का अस्तित्व खतरे में है। अमेरिकी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर देने के लिए अब बाजर में स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म टूटर (Tooter) आ गया है। टूटर को लॉन्च करने वाली कंपनी ने बताया कि यह स्वदेशी आंदोलन 2.0 है। इस बीच सोशल मीडिया पर ही टूटर को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं, कई लोगों ने इसे ट्विटर की कॉपी बताकर मजाक उड़ाया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित
इस बीच कई लोग ऐसे भी है जो आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत टूटर की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को देश हित के लिए इसे ज्वाइन करने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि देखने में यह ट्विटर की कॉपी जैसा ही लगता है, यहां पर यूजर्स अपनी विचार पोस्ट के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। हालांकि कई मामलों में यह ट्विटर से बेहतर भी बताया जा रहा है, यहां यूजर्स को कुछ ऐसे ऑप्शन भी मिलते हैं जो ट्विटर में नहीं हैं।

Tooter ने खुद के बार में क्या कहा?
टूटर की तुलना ट्विटर से की जाए तो दोनों का कलर स्कीम और स्टाइल एक जैसा ही लगता है, हालांकि टूटर में बर्ड की बजाए शंख का लोंगो बनाया गया है। टूटर का दावा है कि यह सोशल नेटवर्क पूरी तरह स्वेदशी है और इसे भारत में ही बनाया गया है। टूटर के अबाउट सेक्शन में जाने पर वहां लिखा मिलता है, हमें यकीन है कि भारत का अपना स्वदेशी सोशल नेटवर्क होना चाहिए, फिलहाल हम अमेरिकी ट्विटर इंडिया कंपनी के डिजिटल कॉलोनी हैं, यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा ही है। टूटर हमरा स्वदेशी आंदोलन 2.0 है।

ट्विटर की तरह ही मिलेगा ब्लू टिक
टूटर को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। ट्विटर यूजर वेंकट अनंत नाम के यूजर ने टूटर के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि स्वदेशी सोशल नेटवर्क साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी प्रोफाइल है और उनके नाम के आगे ट्विटर की तरह ही ब्लू टिक लगा हुआ है। इससे यह पता चलता है कि आधिकारिक प्रोफाइल के आने टूटर पर भी ब्लू टिक लगा मिलेगा। वेंकट अनंत के पोस्ट में पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, सदगुरू और कुछ नामी लोगों के वेरिफिफाइड Tooter प्रोफाइल दिख रहे हैं।

क्या कर सकते हैं यहां?
इसके अलावा जिस तरह ट्विटर में ट्वीट्स किए जाते हैं वैसे ही टूटर में टूट्स किए जाते हैं। टूटर पर वो सबकुछ किया जा सकता है जो आप ट्विटर पर करते हैं। इसको इस्तेमाल करने पर आपको ट्विटर जैसा ही फील आएगा। यहां यूजर्स को प्रोफाइल, न्यूज फीड, फॉलो पीपल, टूट, Oops यू टूट जैसे विकल्प देखने को मिलते हैं। बता दें कि टूटर को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से एंड्रायड फोन के लिए डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन iOS यानी आईफोन में इसके उपयोग के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के रेगिस्तान में मिला रहस्यमयी 13 फीट का खंभा, सोशल मीडिया पर वायरल












Click it and Unblock the Notifications