पीएम की काशी गंदे शहरों में शामिल, मैसूर सबसे साफ

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। शहरों को साफ-सुथरा करने का बीड़ा उठाया, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी इस कतार में काफी पीछे छूट गया है। आपको बता दें केंद्र सरकार ने देश के स्वच्छ शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में जहां मैसूर सबसे स्वच्छ शहर बना है तो वहीं सबसे गंदे शहर में धनबाद सबसे ऊपर है।

narendra modi

शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने स्वच्छ शहरों की सूची जारी की। इस सूची में मैसूर सबसे आगे तो स्वच्छ शहरों की सूची में चंडीगढ़ का दूसरा स्थान है। तिरुचिरापल्ली तीसरे स्थान और नई दिल्ली-एनसीआर नगर निगम को चौथा स्थान है। इस सूची के पांचवे नंबर पर विशाखापट्टनम, छठे स्थान पर सूरत, सातवें नंबर पर राजकोट, आठवें स्थान पर गंगटोक, नवां स्थान पिंपरी-छिंदवाड़ा को और 10 वां स्थान ग्रेटर मुंबई को मिला है।

जब कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी इस लिस्ट में 65वें नबंर पर है। अगर गंदे शहरों की बात करें तो झारखंड के धनबाद का नाम टॉप पर है। अगर गंदे शहरों की टॉप 10 सूची की बात करें तो इसमें धनबाद, आसनसोल, ईटानगर,पटना, मेरठ, रायपुर, गाजियाबाद, जमशेदपुर, वाराणसी, कल्याण डोंबिवली हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 73 शहरों की लिस्ट जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+