नीतीश-उद्धव की नाराजगी के बीच NDA में पड़ी पहली फूट, इस पार्टी ने छोड़ा साथ
महाराष्ट्र का स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) केंद्र की एनडीए सरकार से बाहर हो गया है।
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में जगह ना मिलने से शिवसेना और जेडीयू नाराज चल रहे हैं इसी बीच एनडीए को बड़ा झटका लगा है। एनडीए के एक घटक दल केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एनडीए से बाहर हो गया है। इस एनडीए के घटक दल का जाना पीएम मोदी और अमित शाह के लिए झटके से कम नहीं है क्योंकि अमित शाह एनडीए का कुनबा और बड़ा करना चाहते हैं।

एसएसएस ने छोड़ा एनडीए का साथ
महाराष्ट्र का स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) केंद्र की एनडीए सरकार से बाहर हो गया है। किसानों की पार्टी कही जाने वाली स्वाभिमानी शेतकारी संगठन का बेस ज्यादातर पश्चिमी महाराष्ट्र में है, शेतकारी संगठन के अध्यक्ष और सांसद राजू शेट्टी ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर एनडीए से समर्थन वापस लेने का पत्र उन्हें सौंप दिया इनका आरोप है कि केंद्र सरकार किसानों के हित में कदम नहीं उठा रही है ऐसे में सरकार में बने रहना उनके लिए किसी मतलब का नहीं था।

बीजेपी से नाराज शिवसेना
मोदी कैबिनेट की फेरबदल में एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना के किसी भी नेता को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। इसको लेकर शिवसेना नाराज बताई जा रही है। शिवसेना नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने कैबिनेट फैरबदल पर कहा है कि ये एनडीए का नहीं बल्कि भाजपा का फेरबदल है। राउत ने कहा कि इससे पहले भी मोदी कैबिनेट में दूसरा फेरबदल हुआ था वो भी भाजपा का फेरबदल था। कैबिनेट फेरबदल पर बोलते हुए राउत ने आगे कहा, 'एनडीए का अस्तित्व केवल कागजों पर है। जब भी बीजेपी को राष्ट्रपति चुनाव जैसी स्थिति या संसद में किसी प्रकार के समर्थन की जरूरत होती है तो ही उन्हें हमारी याद आती है।'
Recommended Video


नीतीश ने ऐसे जताई नाराजगी
केंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में बेवजह ही जेडीयू का नाम घसीटा गया। उन्हें कहा कि जेडीयू का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कोई बात ही नहीं हुई थी। हालांकि खबरें है कि मोदी कैबिनेट में जेडीयू को जगह ना मिलने से नीतीश कुमार नाराज हैं।












Click it and Unblock the Notifications