वेटिंग टिकट पर पेशी के लिए ले जाया जा रहा हूजी का खूंखार आतंकी चलती ट्रेन से फरार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से हूजी का खूंखार आतंकवादी शेख अब्दुल नईम पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। उसे बंबई उच्च न्यायालय में पेशी के लिए पांच पुलिसकर्मी कोलकाता से मुंबई ले जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएस ठाकुर ने आतंकवादी के फरार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि रायगढ़ के खरसिया स्टेशन के पास रविवार सुबह सिग्नल न होने की वजह से ट्रेन की गति जब धीमी हुई तभी आतंकवादी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक आतंकवादी को लेकर जा रहे पुलिस दल की ट्रेन में सीट भी कन्फर्म नहीं थी। लेकिन फिर भी वे यात्रा कर रहे थे। जबकि किसी भी आतंकवादी को शिफ्ट करने में बहुत एहतियात बरता जाता है। रायगढ़ के खरसिया स्टेशन के पास रविवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे के लगभग जैसे ही ट्रेन गुजर रही थी आतंकवादी फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक ट्रेन रुकवाकर वहां खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications