कुलभूषण जाधव पर ICJ के फैसले पर बोलीं सुषमा स्वराज, ये भारत की बड़ी जीत

नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव मामले में नीदरलैंड्स स्थित अंतरराष्‍ट्रीय अदालत (आईसीजे) में 17 जुलाई को भारत के हिस्‍से बड़ी जीत आई। आईसीजे ने न केवल कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी बल्कि पाकिस्‍तान को आदेश दिया कि वह जाधव को काउंसलर एक्‍सेस भी मुहैया कराए। कुलभूषण जाधव पर बुधवार को आए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले पर सुषमा स्वराज ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि यह भारत की बड़ी जीत है।

सुषमा ने लिखा- फैसले का तहे दिल से स्वागत करती हूं

सुषमा ने लिखा- फैसले का तहे दिल से स्वागत करती हूं

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा, "अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत करती हूं। यह भारत के लिए बहुत बड़ी जीत है। मैं अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष जाधव के मामले को ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को भी धन्यवाद देती हूं।"

सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

सुषमा स्वराज ने अगले ट्वीट में लिखा, "मैं हरीश साल्वे को ICJ के समक्ष भारत के मामले को बहुत प्रभावी ढंग से और सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद देती हूं। मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से कुलभूषण जाधव के परिवार के सदस्यों को बहुत ज्यादा राहत मिली होगी।" दरअसल, आईसीजे की 16 जजों की बेंच ने न सिर्फ पाकिस्‍तान को विएना कनवेंशन के उल्‍लंघन पर फटकार लगाई बल्कि पाकिस्‍तान के हर तर्क को भी मानने से इनकार कर दिया। आईसीजे ने पाक के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि भारत ने इस संस्‍था का प्रयोग अपने राजनीतिक मंशा के लिए किया है।

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में दिया है फैसला

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में दिया है फैसला

आईसीजे की अधिकारी रीमा उमर ने इस पूरे मसले पर ट्वीट कर दी विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि आईसीजे ने भारत के पक्ष में दिया है फैसला। कोर्ट ने जाधव के काउंसलर एक्‍सेस के अधिकार को बरकरार रखा है और इसे उनका मौलिक अधिकार बताया है। कोर्ट ने पाकिस्‍तान को आदेश दिया है कि वह मौत की सजा के फैसले पर पुर्नविचार करे। इंडियन नेवी से कमांडर की रैंक से रिटायर हुए जाधव को पाकिस्‍तान ने अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+